Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मोदी सरकार में उप्र के लिए रेल बजट 18 गुना बढ़ा, 1,100 करोड़ से सीधे 19,800 करोड़ पहुंचा : रेल मंत्री
    बोर्ड/जोन

    मोदी सरकार में उप्र के लिए रेल बजट 18 गुना बढ़ा, 1,100 करोड़ से सीधे 19,800 करोड़ पहुंचा : रेल मंत्री

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 6, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बलिया से लेकर बक्सर के पौराणिक महत्व का किया उल्लेख, स्टेशन नवीनीकरण में सांस्कृतिक दृष्टिकोण की दी जानकारी 

    NEW DELHI. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि कांग्रेस-नीत संप्रग सरकार की तुलना में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे बजट को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि 2014 से पहले उप्र के लिए मात्र 1,100 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार ने इसे 18 गुना बढ़ाकर 19,800 करोड़ रुपये कर दिया है. इसे उन्होंने प्रदेश में रेलवे विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

    रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों के जवाब में कहा कि बजट में हुई इस भारी वृद्धि के कारण उत्तर प्रदेश में नई लाइनों, ट्रैक दोहरीकरण, स्टेशन पुनर्विकास, विद्युतीकरण और आधुनिक यात्री सुविधाओं से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह वृद्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उप्र के समग्र रेलवे विकास के प्रति केंद्र सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

    वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेलवे के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बजट में की गई बढ़ोतरी ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश के लिए मात्र 1,100 करोड़ रुपये का रेलवे बजट होता था, जो अब बढ़कर लगभग 18 गुना यानी 19,800 करोड़ रुपये हो गया है. इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में रेल अवसंरचना, स्टेशन पुनर्विकास, नई ट्रेन सेवाओं और ट्रैकों के विस्तार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं.

    बलिया और बक्सर को दूसरे शहरों से जोड़ने वाली ट्रेन सेवाओं, स्टेशन नवीनीकरण तथा संबंधित क्षेत्रों के विकास को लेकर सदस्यों के प्रश्नों का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण संभव हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि डेटा देखें तो यह बढ़ोतरी मात्र संख्या नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी हिस्सों में रेलवे विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.”

    बलिया के विकास और ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री ने सांसद के निरंतर प्रयासों की सराहना की. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बलिया से 82 ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिसकी पूरी सूची राज्यसभा में प्रस्तुत की गई है. बलिया का नया स्टेशन पूरी तरह सांस्कृतिक थीम पर पुनर्निर्मित किया जा रहा है, जिसमें जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजाइन में शामिल किया गया है.

    रेल मंत्री ने कहा, “बलिया सच में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगहों में से एक है. बलिया का योगदान भारत के इतिहास में विशेष है और इसीलिए यहां स्टेशन का नवीनीकरण स्थानीय सांस्कृतिक दृष्टिकोण को शामिल करते हुए किया जा रहा है.”

    एक अन्य प्रश्न के जवाब में बक्सर के पौराणिक महत्व का उल्लेख करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन के अंतर्गत शुरू हुई पहली रामायण सर्किट ट्रेन में बक्सर पहुंचे यात्रियों का अनुभव अत्यंत अविस्मरणीय रहा. यात्रियों की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बक्सर स्टेशन का नवनिर्माण पूरी तरह पौराणिक थीम पर किया जा रहा है, ताकि इस स्थान की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक महत्व यात्रियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके.

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों में रेलवे प्रोजेक्ट अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अधिक सुरक्षित व सुगम रेल सेवाएं प्राप्त होंगी. मंत्री ने दावा किया कि चाहे स्टेशन पुनर्विकास हो या नई रेल लाइनों का निर्माण, मोदी सरकार में रेलवे प्रत्येक क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है.

    लखीमपुर खीरी से जुड़े प्रश्न पर रेल मंत्री ने कहा कि सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को नोट कर लिया गया है और उनकी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, कुशीनगर के विकास और ट्रेन सेवाओं के विस्तार पर एक अन्य सदस्य के प्रश्न के जवाब में वैष्णव ने कहा कि कुशीनगर एक महत्वपूर्ण बौद्ध और सांस्कृतिक धरोहर स्थल है और यहां से जुड़ी ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है. इस संबंध में पहले भी सांसद से विस्तृत चर्चा हो चुकी है और आगे भी उनके सुझाव और प्रस्तावों पर यथासंभव कार्रवाई की जाएगी.

    रेल मंत्री ने सदन को बताया कि बजट में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण उत्तर प्रदेश में नई रेल लाइनें, ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशन पुनर्विकास, रूट डाइवर्जन और यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक प्रोजेक्ट गति पकड़ चुके हैं.

    वैष्णव ने बताया कि पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक रूप में नवीनीकरण किया जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सैकड़ों स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. नई तकनीकों, सुरक्षा प्रणालियों, आधुनिक ट्रेनों और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के माध्यम से भारतीय रेलवे को भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है.

    from 1100 crore to 19800 crore: Railway Minister INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY the railway budget for Uttar Pradesh has increased 18 times Under the Modi government इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorthern Railway : वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा को रेलवे ने ग्रुप बी में दिया प्रमाेशन
    Next Article रेलवे अस्पताल विजिट पर NCRES ने उठाये सवाल, UMRKS के संयुक्त महामंत्री ने किया पलटवार…
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group