Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR : आदित्यपुर यार्ड में बड़ा हादसा, मालगाड़ी की बोगियां रोल्ड होकर खड़े रैक से टकराई, एक-दूसरे पर चढ़ी बोगियां

TATANGAR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल में फिर से सेफ्टी से बड़ी चूक सामने आयी है. यहां टाटानगर के आदित्यपुर में खड़ी मालगाड़ी की बोगिया रोल्ड होकर तेज रफ्तार से दूर खड़ी दूसरी मालगाड़ी की बोगियोंसे टकरा गयी. घटना बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे की है. बताया जाता है कि एनआईटी शर्मा बस्ती के समीप खड़ी मालगाड़ी की बोगियां अचानक रोल्ड हो गयी.

प्रारंभिक सूचना के अनुसार रोल्ड होकर बोगियां अनियंत्रित रूप से दौड़ते ही आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दीवार तोड़ते हुए दूसरी ओर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. टक्कर काफी तेज थी. दोनों मालगाड़ी रैक के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए. इसके अलावा यार्ड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसे रेलवे में सेफ्टी की बड़ी चूक बताया जा रहा है. मामले की जांच शुरू हो गयी.

रेलकर्मियों के अनुसार जिसे समय मालगाड़ी की बोगियां रोल्ड हुई यार्ड में मजदूर काम कर रहे थे. अचानक आ रही बोगियों को देखकर उनमें भगदड़ मच गयी. किसी तरह सभी ने भागकर अपनी जान बचायी. इससे रेलवे को तो बड़ा नुकसान हुआ लेकिन जनहानि टल गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मालगाड़ी की तेज टक्कर से दूसरी मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गयी थी.

सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी है. फिलहाल क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम जारी है. हालांकि इस घटना से रेल परिचालन बहुत प्रभावित नहीं हुआ है. रेलवे ने जांच के आदेश दिये है. अब यह पता  लगाया जा रहा है कि मालगाड़ी की बोगियां रोल्ड होने के लिए कौन लोग जिम्मेदार है? क्या चक्कों के नीचे स्कीट नहीं लगाया गया था? अथवा किसी और कारण से बोगियां रोल्ड हो गयी?

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीबीआई ने SrDCM का मोबाइल जब्त किया, तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसी कर रही पड़ताल  मार्च क्लोजिंग के नाम पर रोक दी गयी हैं...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीनियर डीओएम (को-ऑर्डिशन)/सीकेपी अविनाश को Dy. CCM/FM/GRC बनाया गया है मनीष पाठक की जगह Dy. CEE/Project अजय कुमार को बनाये गये GM/SER के सचिव ...