RAIPUR . मुंबई पुलिस की गोपनीय सूचना (Confidential Tip-Off) पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग जीआरपी (GRP) ने शुक्रवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (Shalimar-Kurla Express) के एस-1 कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेज (Invalid Documents) के गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान अजमीर शेख (Ajmeer Sheikh) के रूप में हुई, जो मुंबई में दर्ज मामले का फरार आरोपी (Absconding Accused) था और कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की फिराक में था.
lalluram.com की रिपोर्ट के अनुसार 7 नवंबर को सूचना मिलने पर रेल पुलिस की टीम दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तैनात थी. ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश (Raid) दी गई. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी ने जनरल टिकट (General Ticket) खरीदा था, लेकिन टीटी से सेटिंग कर स्लीपर कोच में वह सफर कर रहा था. उसके पास पासपोर्ट, वीजा या कोई वैध पहचान पत्र (ID Proof) नहीं मिला.
इस बीच सूचना पाकर मुंबई पुलिस की टीम रायपुर होते हुए दुर्ग पहुंची. रेल पुलिस के अनुसार सामान्य औपचारिकता के बाद अजमीर शेख को पुलिस मुंबई ले जायेगी. पुलिस को शक है कि उसका नेटवर्क (Network) भारत में सक्रिय है, इसलिए खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) से समन्वय बनाकर मामले की गहनता से जांच करेंगी.
- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹353 करोड़ का GST टैक्स डिमांड नोटिस रद्द, जानें क्या है पूरा मामला - July 31, 2026
- RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना - July 31, 2026
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026















































































