KORBA. जिले की एसईसीएल गेवरा परियोजना में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां फर्स्ट शिफ्ट में रेलवे साइडिंग क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनी एम/एस एसीबी का एक लोडर ऑपरेटर मालगाड़ी में कोयला लोड कर रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रेन के मूवमेंट में आने से लोडर ट्रेन से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हादसा हुआ जब मालगाड़ी के डिब्बों में कोयला भरने का कार्य जारी था. बताया जा रहा है कि ऑपरेटर लोडर को पीछे करने के दौरान अनजाने में रेलवे लाइन के अत्यधिक करीब चला गया और तभी ट्रेन के आने से टक्कर हो गई. घटना इतनी भीषण थी कि लोडर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक लोडर के अंदर ही दब गया.
हादसे की सूचना मिलते ही गेवरा प्रबंधन एवं सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और घायल ऑपरेटर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सहकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रेल साइडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान सतर्कता और स्पष्ट संकेत व्यवस्था की मांग की है. वहीं, प्रबंधन ने हादसे की जांच की घोषणा की है.
- Northern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा - August 22, 2026
- रांची रेल मंडल के हटिया में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’, 55 स्टेशनाें का रहेगा लाइव कंट्रोल - August 22, 2026
- 20 साल का ‘इंतजार’ खत्म, पर क्या दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन का बिखराव रोक पाएंगे शिवगोपाल! - August 22, 2026
















































































