Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

SAMASTIPUR : दरभंगा की TTE सरिता कुमारी ने 8,01,270 रुपए जुर्माना वसूलकर बनाया रिकार्ड, हुईं सम्मानित

  • DRM ने दुर्घटना टलने और राजस्व बढ़ाने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
PATNA. पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के उन रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया जिनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और जिन्होंने रेलवे के राजस्व को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया. 1 सितंबर 2025 को मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी रेल खंड में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर दीपक कुमार ने सुबह 9:00 बजे ब्रिज संख्या 12 पर पटरी टूटी देखकर बड़े हादसे को टालने में सहयोग किया था. वहीं 9 सितंबर को जानकी नगर-मुरलीगंज खंड में रमेश कुमार ने भी टूटे हुए वेल्ड को समय रहते मरम्मत कराकर बड़ी दुर्घटना को टाला. ऐसे में उनकी सतर्कता ने यात्रियों की जान-माल की रक्षा हो सकी. दोनों को डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सम्मानित किया और प्रशंसा पत्र दिया.

इसके अलावा के रेलवे के राजस्व बढ़ाने में अहम योगदान करने वालों टिकट निरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया. मुख्य चल टिकट निरीक्षक इमदाद अहमद (समस्तीपुर)  ने जुलाई माह में 814 बिना टिकट या अनियमित यात्रियों से ₹7,09,930 की वसूली की. चहीं चल टिकट निरीक्षक सरिता कुमारी (दरभंगा) ने जून में 889 यात्रियों से ₹8,01,270 का राजस्व संग्रह किया.

मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी को प्रशंसा पत्र दिया और कहा कि कर्मचारियों की कार्यकुशलता, सजगता और सेवा भावना तमाम रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है. डीआरएम ने कहा कि यह कदम उन कर्मचारियों के मनोबल को और ऊंचा करता है जो बिना किसी दिखावे के, निष्ठा से काम करते हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...