RAIPUR. आरपीएफ पोस्ट रायपुर में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की खबर आयी है. जानकारी है कि टीए ड्यूटी में थाने में पदस्थ गर्भवती महिला आरक्षक के साथ एक अधेड़ ने मारपीट की. हालांकि मामला यह कहकर टाल दिया गया कि आरोपी मंदबुद्धि है जो नशे में था. इस घटना पर महिला जवान ने नाराजगी जाहिर की है. मामला 27 सितंबर का बताया जा रहा है.
वेबपोर्टल lalluram.com के अनुसार महिला जवान दोपहर 2 से 10 बजे की शिफ्ट ड्यूटी में थी तभी यह घटना घटी. यह भी बताया जा रहा है कि पाेस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे वाकया कैद हो गया है लेकिन अब इसे किसी कारण दबाया जा रहा. हालांकि आरपीएफ के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में इस घटना से इंकार किया है.
जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों रायपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के सामने भी एक और स्टॉफ के साथ भी किन्नर ने मारपीट की थी लेकिन इस घटना को भी दबा दिया गया. अब आरपीएफ घटनाओं के बाद मामला दर्ज कर जांच और अनुसंधान करने की जगह उन्हें दबाकर क्यों चल रहा है यह जांच का विषय है?
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































