Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » छह महाप्रबंधकों का पद रिक्त, नया जीएम पैनल स्वीकृत, अब किसका इंतजार
गपशप

छह महाप्रबंधकों का पद रिक्त, नया जीएम पैनल स्वीकृत, अब किसका इंतजार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 3, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

दिल्ली से सुस्मिता. राजीव गुप्ता के रिटायर हो जाने से डीजी/नायर, वीपी पाठक के डीजी/स्टोर्स बनने से सीएलडब्ल्यू, गिरीश पिल्लई के मेंबर ट्रैफिक बनने से पश्चिम मध्य रेलवे और एसएन अग्रवाल के मेंबर स्टॉफ बनने से दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम समेत चार महाप्रबंधकों का पद रिक्त हो गया था. 31 जुलाई को एमसी चौहान के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के जीएम का भी पद रिक्त हो गया. एमआरएस बनने पर जीएम का एक पद और खाली होने वाला है. इस तरह अगस्त माह में रेलवे के छह महाप्रबंधकों के पद रिक्त हो जायेंगे. नया जीएम पैनल एसीसी से पास होकर काफी पहले से ही रेलवे बोर्ड को मिल चुका है. बावजूद अब तक महाप्रबंधकों की पोस्टिंग को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से पहल नहीं की गयी है. अगले कुछ माह में एक बोर्ड मेंबर सहित जोनल महाप्रबंधकों के दो-तीन और पद खाली होने जा रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि एमआर सेल, सीआरबी सेल और सेक्रेटरी/रेलवे बोर्ड सेल में बैठे दर्जनों अधिकारी क्या कर रहे हैं? आखिर इन आला पदों पर पोस्टिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की पहल क्यों नहीं की जा रही है‍? आखिर इसके लिए किसका इंतजार किया जा रहा है?

तीन मेंबर्स से लिया प्रभार, मिलेगी कार्य को धार

  • जीएम/द.पू.रे. एस.एन.अग्रवाल ने एमएस में ज्वाइन किया
  • जीएम/एमसीएफ राजेश अग्रवाल होंगे अगले एमआरएस
  • सुधांशु मणि को सेवा-विस्तार देने का प्रस्ताव हुआ अमान्य

दिल्ली. रेलवे बोर्ड में 10-15 वर्षों के लंबे कार्यकाल के बाद मेंबर ट्रैफिक मोहम्मद जमशेद 30 को जून सेवानिवृत्त हो गए. मोहम्मद जमशेद की जगह पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई की पदस्थापना की गयी है. कार्य में गंभीर माने जाने वाले श्री पिल्लई ने 30 जून को ही बतौर मेंबर ट्रैफिक का पदभार ग्रहण कर लिया था.

 रेलवे बोर्ड में बतौर मेंबर स्टाफ देबल कुमार गायन उर्फ डीके गायन भी 30 जून को रिटायर हो गए. बोर्ड मेंबर स्टाफ के तौर पर देबल ने एक साल से भी कम काम किया. उनके स्थान पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल को मेंबर स्टाफ बनाया गया है. अग्रवाल को एक ईमानदार, सक्षम और योग्य अधिकारी माना जाता है. स्पष्टवादी और बेलाग बातचीत करने वाले श्री अग्रवाल को एसीआर अपने मातहत और सहयोगी अधिकारियों से लिखवाने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है. इसके अलावा वह अपने कार्यों का स्वयं भी विश्लेषण एवं पुनरीक्षण करते रहते हैं और उसमें ज्यादा बेहतर सुधार कैसे किया जाए, इसका भी वह लगातार अवलोकन करते रहे हैं. बतौर मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और बतौर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, उनका कामकाज नजदीक से देखने वाले तमाम अधिकारियों की उनके बारे में यही राय रही है.

श्री अग्रवाल की पदस्थापना में देरी का एक कारण यह माना जा रहा है कि इस दरम्यान रेलवे बोर्ड ने मेंबर स्टाफ की पोस्ट को ‘इन-कैडर पोस्ट’ बनाए जाने का एक प्रस्ताव डीओपीटी को भेज दिया था. बताया जाता है कि एक्स-कैडर मेंबर स्टाफ के रूप में एसएन अग्रवाल की नियुक्ति अंतिम हो सकती है, क्योंकि ‘इन-कैडर पोस्ट’ बनाने की समस्त प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब 30 जून 2019 को श्री अग्रवाल के रिटायर होने पर कार्मिक कैडर के पहले मेंबर स्टाफ के रूप में एनके प्रसाद की नियुक्ति हो सकती है, जो कि वर्तमान में महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, निर्माण हैं.

मेंबर रोलिंग स्टॉक रवीन्द्र गुप्ता भी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है. डीआरएम, चक्रधरपुर, एसडीजीएम/म.रे., सीएमई/स्पेशल प्रोजेक्ट, बिहार, सीएमई/प.रे में वह काम कर चुके है. रवीन्द्र गुप्ता की जगह बतौर मेंबर रोलिंग स्टॉक (एमआरएस) राजेश अग्रवाल की नियुक्ति हो सकती है.

एसीसी से पारित वर्ष 2018-19 के लिए महाप्रबंधक पैनल

 

Spread the love
gm pannel
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group