कोलकाता. एनएफ रेलवे के कर्सियांग स्टेशन के निकट अंग्रेजों के जमाने से स्थापित रेलवे का प्रिन्टिंग प्रेस बुधवार यानी एक अगस्त से बंद कर दिया गया. रेलवे प्रिन्टिंग प्रेस के ओएस रमेश कुमार रसाईली ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार बुधवार से प्रेस में छपाई का कार्य बंद कर दिया गया है. इस प्रेस में कार्यरत कर्मचारियों को कहा एडजस्ट किया जायेगा, इसकी अब तक कोई सूचना नहीं दी गयी है.
प्रेस में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, बिल व पीएफ के कार्य संचालित रखने के लिए अभी इस्टाब्लिस्मेंट विभाग को चालू रखा गया है. प्रेस में कुल 105 कर्मचारी कार्यरत हैं. मंगलवार 31 जुलाई तक कुल 106 कर्मचारी यहां कार्यरत थे. परंतु एक कर्मचारी ने मंगलवार 31 जुलाई के दिन ही अवकाश ग्रहण कर लिया. फलस्वरूप अब 105 कर्मचारी मात्र यहां रह गए हैं.
एनएफ रेलवे एम्प्लाइज यूनियन व एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन ने अंग्रेजों के जमाने में स्थापित रेलवे प्रिन्टिंग प्रेस को बंद नहीं करने की मांग को लेकर काफी संघर्ष किया. इसके लिए आंदोलन से लेकर गेट मीटिंग का दौर अब भी चल रहा है. कुछ दिन पूर्व कर्सियांग आये रेलवे के चेयरमैन अश्विनी लोहानी के सामने भी कई संगठनों ने रेलवे प्रिन्टिंग प्रेस को बंद नहीं करने की मांग की थी. उन्होंने सकारात्मक आश्वासन भी दिया था. बावजूद आज इसे बंद कर दिया गया.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































