Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

गार्ड ब्रेक वेन आधुनिक सुविधाओं से हुआ युक्त

मुगलसराय. इस्ट सेंट्रल रेलवे ने मालगाड़ी गार्ड वैन में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेलकर्मियों को डयूटी में बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ब्रेक वैन गार्ड के कार्य कलाप में गुणात्मक सुधार लाने में सहायक होंगे. कालांतर में रेल के संरक्षा में भी इन उपायों से वृद्धि होगी.  रेल कर्मियों के कार्य स्थल में सुधार से उनका मनोबल बढ़ेगा, परिणामस्वरूप रेल सेवा और यात्री सेवा में सुधार होगा.

मुगलसराय रेल मंडल में नए सुविधाओं के के साथ  गॉड ब्रेक  का परिचालन शुरू किया गया है  यह नई पहल  है  रेलकर्मी इसकी लंबे समय से डिमांड कर रहे थे. रेलवे की मान्यता मजदूर संगठन लंबे समय से गॉड ब्रेक में सुविधाओं की मांग कर रहे थे. इस क्रम में यह एक महत्वपूर्ण पहल है इसका फायदा मालगाड़ी के लंबे परिचालन अवधि में ऑन ड्यूटी गार्ड को मिलेगा. नये गार्ड वैन में टॉयलेट, वाश वेशिन के साथ बैठने की बेहतर व्यवस्था और सोलर पैनल के जरिय बिजली के साथ प्रकाश व पंखों की व्यवस्था की गयी है. इसकी मांग लंबे समय से रेलवे के दो फेडरेशन कर रहे थे. इसे प्रायोगिक तौर पर इस्ट सेंट्रल रेलवे में शुरू किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...