Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

DEHRI ON SONE : रेलवे टीआरडी से चोरी 15 किलो कॉपर ड्रॉपर और तार जब्त, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

DEHRI.  डेहरी ऑन सोन आरपीएफ की टीम ने 3 जुलाई को दूसरी बड़ी कामयाबी दर्ज की. आरपीएफ की टीम ने टीआरडी से चोरी 15 किलोग्राम तांबा ड्रॉपर के अलावा तार आदि बरामद करते हुए नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से की है.

किलोमीटर पोल संख्या-554/29 के पास संदिग्ध हालत में दो लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा था. इसमें रवि किशन उर्फ ​​नेपाली (19) जो जक्खी बीघा मणिनगर, थाना नगर देहरी जिला रोहतास के पास से टीआरडी विभाग का 08 किलोग्राम तांबे का ड्रॉपर बरामद किया गया. बरामद तांबा की कीमत 5600 रुपये आंकी गयी है. वहीं दूसरी ओर एक नाबालिग जो जक्खी बीघा, थाना नगर देहरी, जिला रोहतास का रहने वाला है उसका पास से टीआरडी का 07 किलोग्राम संपर्क और कैटेनेरी तार बरामद किया गया. उसकी कीमत 4900 रुपये आंकी गयी है.

दोनों ने यह स्वीकार किया कि सामग्री टीआरडी विभाग के टावर बैगन से चोरी की गयी थी. दोनों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. इस अभियान में एएसआई/सरोज कुमार, कांस्टेबल अभिमन्यू सिंह, नागेंद्र कुमार, हरेंद्र दुबे के अलावा सीआईबी के दीपक कुमार ओझा और नवीन कुमार पांडेय शामिल थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...