Human trafficking of minor children. आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही में छह नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है जिन्हें ट्रेन से कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य कराने के लिए जोधपुर ले जाया जा रहा था. यह कार्रवाई 03 जुलाई की को डेहरी ऑन सोन आरपीएफ और सीआईबी/गया की संयुक्त टीम ने की. आरपीएफ ने बच्चों को ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत थाना मोहम्मदगंज के माली का निवासी 48 वर्षीय राज कुमार शर्मा और रोहतास, थाना-नौहट्टा, खैरवा खुर्द का निवासी 27 वर्षीय सत्येंद्र कुमार शामिल है.
दोनों आरोपी छह से अधिक नाबालिग बच्चों की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कराने के लिए जोधपुर के मोकलसर में ले जा रहे थे. आरपीएफ ने सभी छह नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के अलावा, एसआई मनोज कुमार, एएसआई सरोज कुमार, सीटी अभिमन्यू सिंह, सीटी एमके दुबे, सीटी दीपक कुमार और सीटी नवीन कुमार ने अहम भूमिका निभायी. आरपीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. आपीएफ की कार्रवाई में रेस्क्यू किये गये सभी बच्चे रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा थाना क्षेत्र के खैरवा खुर्द के रहने वाले हैं.
गिरफ्तार आरोपी
i) राज कुमार शर्मा, उम्र लगभग-48 वर्ष, पुत्र-लक्ष्मण शर्मा, निवासी-माली, थाना-मोहम्मदगंज, जिला-पलामू (झारखंड)
ii) सत्येन्द्र कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष, पुत्र-लखन मुसहर, निवासी-खैरवा खुर्द, थाना-नौहट्टा, जिला-रोहतास (बिहार)
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































