Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री पर कसा CBI का शिकंजा, बेटे की शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, आय से 63.85 फीसदी अधिक संपत्ति का नहीं दे सके ब्यौरा !
    रेल यूनियन

    रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री पर कसा CBI का शिकंजा, बेटे की शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, आय से 63.85 फीसदी अधिक संपत्ति का नहीं दे सके ब्यौरा !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    BHOPAL. रेलवे के लोको पायलट रहे यूनियन नेता अशोक शर्मा पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की रेड में पहले ही चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं. सीबीआई की जांच में  यह बात सामने आयी थी कि अशोक शर्मा ने बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया. सीबीआई को प्रारंभिक जांच में अशोक शर्मा के पास आय से 63.85 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है. यह राशि ₹ 81,59,097(शब्दों में करीब इक्यासी लाख रुपये से ज़्यादा) है जिसका ब्योरा यूनियन नेता नहीं दे सके. इसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया गया था.

    आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में अब रेलवे यूनियन नेता अशोक शर्मा पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. एक सप्ताह पहले अशोक शर्मा के भोपाल स्थित पूर्वी रेलवे कॉलोनी निवास पर सीबीआई ने छापा मारा था. सीबीआई ने यह कार्रवाई मिली शिकायत पर की थी. भोपाल के निशातपुरा स्थित सरकारी आवास में अशोक शर्मा रह रहे हैं. इसके बाद यहां कई दस्तावेज भी सीबीआई ने जब्त किया.

    अशोक शर्मा हाल ही में रेलवे के चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं. वे लंबे समय से रेलवे मजदूर संघ से जुड़े हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में महामंत्री हैं. सीबीआई ने अशोक शर्मा के आवास से कई दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की है. उनकी जांच में कई नयी बातें सामने आयी है जिसका खुलासा अभी सीबीआई ने नहीं किया है.

    सीबीआई सूत्रों के अनुसार अशोक शर्मा के यहां छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. मामले की जांच की जा रही और आरोपी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. फिलहाल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार अशोक शर्मा पर सीबीआई का शिकंजा कस रहा है, उन पर कानूनी गाज कभी भी गिर सकती है.

    WCRMS/NFIR के महामंत्री अशोक शर्मा के घर पर 17.06.2025 को सीबीआई ने दबिश दी थी. सीबीआई ने 01.01.2017 से लेकर 31.03.2022 तक की आमदनी-खर्च की जांच की. इसमें अशोक शर्मा ₹ 81,59,097 (शब्दों में करीब इक्यासी लाख रुपये से ज़्यादा) की आय का ब्यौरा नहीं दे सके थे. इसके बाद सीबीआई ने WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था.

    WCR यूनियन के महामंत्री है अशोक शर्मा 

    अशोक शर्मा ने 39 साल रेलवे में नौकरी की. एक साल पहले ही चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए. उन्होंन 1985 में नौकरी ज्यॉइन की थी. शुरुआत में एक-डेढ़ साल सोलापुर (महाराष्ट्र) में रहने के बाद वह भोपाल आ गये. रिटायरमेंट तक वह भोपाल में ही रहे. वर्तमान में रेलवे के सरकारी क्वार्टर (1/A, पूर्व रेलवे कॉलोनी भोपाल) में वह रह रहे हैं. रेलवे यूनियन की लंबे समय से राजनीति करने वाले अशोक शर्मा वर्ततान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) यूनियन के जनरल सेक्रेटरी हैं.

    CBI tightens its grip on Railway Mazdoor Sangh's General Secretary could not give details of assets which are 63.85% more than his income! who spent a lot of money on his daughter's wedding
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleWest Central Railway : पश्चिम मध्य रेलवे ने दो माह में 1521 करोड़ का राजस्व वसूला, कमाई में 8 फीसदी की बढ़ोतरी
    Next Article KANPUR : रेलवे बुकिंग क्लर्क को गोली मारने वाले एक नाबालिग समेत चार आराेपित पकड़े गए
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group