Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAGPUR : प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध रेलवे ने चलाया 15 दिवसीय अभियान, डीआरएम ने दिलायी “स्वच्छ भारत, हरित भारत” की शपथ

KHARAGPUR : प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने और एकल उपयोग प्लास्टिक के खतरों को उजागर करने के उद्देश्य से खड़गपुर मंडल ने 22 मई से 5 जून तक “विश्व पर्यावरण दिवस 2025” का भव्य आयोजन किया. इस 15 दिवसीय अभियान में “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” विषय के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए.इस अभियान के दौरान यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी छोटी-छोटी परंतु महत्वपूर्ण आदतों के बारे में संवादात्मक सत्र और पर्चे वितरित किए गए.

यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपनी पानी की बोतल साथ रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया. रेलवे स्टेशनों और आवासीय कॉलोनियों में सफाई अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाए गए. नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों पर जोर दिया गया और आमजन को जागरूक किया गया.डीआरएम ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की हरित शपथ

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के समापन पर, मंडल रेल प्रबंधक श्री के.आर. चौधरी ने सेरसा मैदान में अधिकारियों और कर्मचारियों को “स्वच्छ भारत, हरित भारत” की शपथ दिलाई. इस शपथ में पृथ्वी और उसके प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, प्लास्टिक के एकल उपयोग में कमी, कागज़ और कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा, पुनः उपयोग और अपव्यय घटाने, वृक्षारोपण बढ़ाने तथा जल और ऊर्जा संरक्षण के संकल्प शामिल थे. शपथ ग्रहण के पश्चात कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया.

विश्व पर्यावरण दिवस रैली का शुभारंभ डीआरएम खड़गपुर ने सेरसा स्टेडियम से गोल्फ ग्राउंड तक हरी झंडी दिखाकर किया. इस रैली में एडीआरएम, शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी, स्कूली बच्चे, स्काउट्स एंड गाइड्स, सिविल डिफेंस सहित कई संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. रैली के बाद गोल्फ ग्राउंड में मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...