Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAGPUR : यात्रियों की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने शौचालय का टेंडर किया रद्द

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे में अपने तरह की पहली कार्रवाई में रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर में संचालित शौचालय का टेंडर रद्द कर दिया है.  खड़गपुर स्टेशन पर पे एंड यूज शौचालयों के संचालकों द्वारा अवैध और अधिक शुल्क वसूलने की लगातार शिकायतें सामने आयी थी. यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने पे एंड यूज शौचालय के ठेकेदार का अनुबंध समाप्त कर दिया है.

रेल प्रशासन को यात्रियों और विभिन्न सोशल मीडिया पोर्टलों से प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 और खड़गपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पे एंड यूज शौचालय इकाइयों के पे एंड यूज ठेकेदार द्वारा अनधिकृत शुल्क वसूलने के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं. रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और सभी शिकायतों के सत्यापन के बाद ठेकेदार का टेंडर तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया. खड़गपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1/2 पर स्थित पे एंड यूज शौचालय इकाई के ठेकेदार के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी.

रेल उपयोगकर्ता इस मंडल के स्टेशनों पर मूत्रालय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए स्वतंत्र हैं और उनसे अन्य सुविधाओं (शौचालय और स्नान सहित) का उपयोग करने के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है. किसी भी प्रकार का अनधिकृत शुल्क या अधिक शुल्क वसूलने पर मंडल द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायत मिलने पर रेलवे प्रशासन द्वारा इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...