Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » PM मोदी 6 जून को Chenab bridge और अंजी रेल पुलों का करेंगे उद्घाटन, श्रीनगर तक चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस
    बोर्ड/जोन

    PM मोदी 6 जून को Chenab bridge और अंजी रेल पुलों का करेंगे उद्घाटन, श्रीनगर तक चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 4, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चिनाब पुल (Chenab bridge) का उद्घाटन करेंगे और भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज, अंजी पुल (Anji bridge) का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा, वह कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

    चिनाब रेल ब्रिज, जो नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है (world’s highest railway arch bridge). यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज भूकंपीय और तेज हवाओं की स्थिति को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है. यह पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पुल पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए कटरा से श्रीनगर की यात्रा में केवल 3 घंटे लगेंगे, जो मौजूदा यात्रा समय को 2-3 घंटे कम कर देगा.

    वहीं, अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज है (India’s first cable-stayed rail bridge), जो चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में रेल सेवाओं को मजबूत करेगा. प्रधानमंत्री उद्घाटन के दौरान 272 किलोमीटर लंबे उदयपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में 36 सुरंगें (119 किमी) और 943 पुल शामिल हैं. यह परियोजना कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में निर्बाध रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय गतिशीलता और सामाजिक-आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा.

    प्रधानमंत्री श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें निवासियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी.

    सड़क परियोजनाएं और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी

    सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वे रफियाबाद से कुपवाड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर सड़क चौड़ीकरण परियोजना और शोपियां बाइपास रोड (एनएच-444) के निर्माण का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 1,952 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा, श्रीनगर में संग्रामा जंक्शन (एनएच-1) और बेमिना जंक्शन (एनएच-44) पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जो यातायात की भीड़ को कम करने और यात्रियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएंगे.

    प्रधानमंत्री कटरा में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का शिलान्यास भी करेंगे. 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

    सभार lalluram.com

    PM Modi will inaugurate Chenab bridge and Anji rail bridges on June 6 Vande Bharat Express will run till Srinagar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSouth Eastern Railway : ट्रेन हादसे रोकने के लिए 136 इंजनों में लगेगा ‘कवच’, जाने अलॉट हुआ कितना बजट
    Next Article रेलवे ने 60 सेकेंड में बुक किये 31814 ट्रेन टिकट… बनाया रिकॉर्ड, जाने क्या है Anti-BOT सिस्टम, जिससे तेजी से होगा आरक्षण
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group