Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 17
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » IRCTC SCAM : पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित
रेल न्यूज

IRCTC SCAM : पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आईआरसीटीसी के दो होटलों का परिचालन ठेका निजी कंपनी को देने में अनियमितता के आरोप से जुड़ा है मामला  
  • IRCTC के तत्कालीन समूह महाप्रबंधक वी के अस्थाना और आर के गोयल तथा सुजाता होटल के निदेशक और चाणक्य होटल के मालिक विजय कोचर और विनय कोचर का भी आरोपपत्र में शामिल 
  • आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार में शामिल के आरोप में सात वर्ष कारवास की हाे सकती है सजा 

New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आरोपों पर बहस पूरी होने के बाद 23 जुलाई के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया, साथ ही आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी दलीलों का संक्षिप्त सारांश दाखिल करने का निर्देश दिया.

न्यायाधीश गोगने ने कहा कि सीबीआई के वकील ने पिछले आदेश के अनुसार सीमित दलीलें पेश की हैं. इस प्रकार आरोप के पहलू पर बहस पूरी हो गई है. जिन आरोपियों ने लिखित दलीलें पेश नहीं की हैं, वे एक सप्ताह के भीतर अधिकतम आठ पृष्ठों में अपनी दलीलों का संक्षिप्त सारांश दाखिल करने के लिए स्वतंत्र हैं. न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि 14 आरोपियों के वकीलों ने भारी भरकम रिकॉर्ड के संदर्भ में व्यापक दलीलें पेश की थीं और दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के बावजूद कार्यवाही कई महीनों तक चली थी, इसलिए अदालत को अभियोग पर आदेश सुनाने के लिए उपयुक्त समय की आवश्यकता होगी.

’प्रसाद, देवी और यादव ने इससे पहले मामले में सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों का खंडन किया था. इन आरोपों में आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार शामिल हैं जिनके लिए अधिकतम सात वर्ष कारवास की सजा हो सकती है. लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी ने अपने वकील के माध्यम से अदालत के समक्ष दावा किया कि सीबीआई के पास इस मामले में उन पर मुकदमा चलाने के लिए पुख्ता सबूत नहीं है. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग)-1 सरकार के दौरान रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने पहले इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई द्वारा प्राप्त मंजूरी की वैधता पर सवाल उठाया था.

यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटल के परिचालन का ठेका एक निजी कंपनी को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. आरोपपत्र में IRCTC के तत्कालीन समूह महाप्रबंधक वी के अस्थाना और आर के गोयल तथा सुजाता होटल के निदेशक और चाणक्य होटल के मालिक विजय कोचर और विनय कोचर का भी नाम है.

IRCTC SCAM: Court reserves decision on framing of charges against Lalu Prasad Rabri Devi and Tejashwi
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleBILASPUR. मेडिकल यूनिट की नर्स से दुष्कर्म करने के आरोप में डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
Next Article Balasore : सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग, कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group