Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » धनबाद : बेटे की तबीयत खराब होने पर घर लौटे लोको पायलट का तबादला, LPS की पत्नियों ने गोमो क्रू लॉबी को किया जाम
    बोर्ड/जोन

    धनबाद : बेटे की तबीयत खराब होने पर घर लौटे लोको पायलट का तबादला, LPS की पत्नियों ने गोमो क्रू लॉबी को किया जाम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 4, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • Southern Railway के बाद ECR में दिखी रेलवे अधिकारी की मानमानी , हंगामा और विरोध 

    DHANBAD. रेलकर्मियों खासकर लोको पायलट को काम के दायित्व दबाव के बीच परिवार के साथ सामस्य स्थापित करने में कितनी मानसिक व शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है इसका उदाहरण दक्षिण रेलवे के बाद अब पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेलमंडल में सामने आया है. यहां बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर सीसीसी को सूचना देकर घर लौटे लोको पायलट एनके गौतम का तबादला सीआइसी सेक्शन में शक्तिनगर कर दिया गया है. इसके विरोध में बच्चों के साथ लोको पायलटों की पत्नियों ने गोमाे क्रू लॉबी में प्रदर्शन किया.

    हालांकि Sr DEE (OP) के इस आदेश को मनमानी और मानवता पर हमला करार देते हुए लोको पायलटों की पत्नियों ने गोमो रेलवे क्रू लॉबी में शनिवार को घंटों विरोध प्रदर्शन किया. इस कारण कुछ समय के लिए लॉबी का कार्य ठप रहा. महिलाएं Sr DEE (OP) के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रही थी. इस घटना पर अलारसा ने भी विरोध दर्ज कराया है.

    यह भी पढ़ें : Southern Railway : पत्नी की डिलेवरी के लिए गये लोको पायलट का छुट्टी आवेदन रद्द, ड्यूटी से किया अनुपस्थित

    क्रू लॉबी में विरोध कर रही महिलाओं ने कहना था कि लोको पायलट एनके गौतम का ट्रांसफर आदेश वापस होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. महिलाओं के रौद्र रूप देखकर कोई अधिकारी सामने आने से कतरा रहा था. लोको पायलटों की पत्नियों किसी को कुछ भी सुनने-समझने को तैयार नहीं थी. हालांकि आश्वासन के बाद महिलाओं ने तीन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया.

    बेटे को खून की हो रही थी उल्टियां, मानवता शर्मशार  

    लोको पायलट एनके गौतम की पत्नी पत्नी ज्योतिमाला कुमारी ने प्रदर्शन के दौरान मोबाइल में खून की उल्टी की तस्वीर को दिखाते हुए बताया कि बेटे को खून की उल्टी हो रही थी, इस कारण पति को सूचना दी और उन्हें ड्यूटी के दौरान कोडरमा रनिंग रूम से वापस लौटना पड़ा. इसके लिए जरूरी सूचना व आवेदन भी उनके द्वारा दिया गया लेकिन इसे इस कृत्य को लेकर  पति का ट्रांसफर कर दिया गया. यह मानवता का शर्मसार करने वाली घटना है.

    बंधुओं मजदूर मानकर व्यवहार कर रहे रेलवे अफसर

    प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि लोको पायलट के साथ बंधुआ मजदूरों की तरह से रेल अफसरों व्यवहार कर रहे है. लोको पायलट परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते. निर्धारित अवधि से अधिक ड्यूटी करायी जा रही है. रेस्ट का मानको का पालन नहीं किया जा रहा. रेलवे बोर्ड से सिर्फ आदेश निकलता है लेकिन डिवीजन स्तर पर  Sr DEE (OP)  जैसे अधिकारी उसकी अवहेलना करते है. यूनियन का हाल जगजाहिर है. ऐसे में वह करें तो क्या करें. उनके सामने यही विकल्प रह गया था.

    बार-बार बेहोश हाे रही थी लोको पायलट की पत्नी 

    लोको पायलट एनके गौतम की पत्नी नारेबाजी करते तीन बार बेहोश हो गयी. उन्हें डॉक्टर की चिकित्सा लेनी पड़ी. अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ असीम कुमार ने उनकी जांच की. पत्नी ज्योति माला कुमारी ने बताया कि उनका एक बेटा थैलेसीमिया से पीड़ित है. दूसरे बेटे की भी तबीयत खराब है. उसका इलाज धनबाद रेल अस्पताल से चल रहा है. ऐसे में रेल प्रशासन की यह हरकत पूरे परिवार को मानसिक, शारीरिक पीड़ा में डाल रही है.

    Dhanbad: Loco pilot who returned home after his son's illness was transferred LPS wives jammed Gomo crew lobby
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleChhattisgarh : स्टेशन की जगह कहां पहुंच गई ट्रेन… लोको पायलट ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक, मचा हड़कंप, जाने क्या हुआ ….
    Next Article BIHAR : सहरसा स्टेशन पर दो pointsman शंटिंग इंजन की चपेट में आये, एक का पैर तो दूसरे का हाथ कटा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group