Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने पाकिस्तान सरकार और आतंकवाद का फूंका पुतला

PRAYAGRAJ. पहलगांव की आतंक घटना के विरोध में पाकिस्तान सरकार और आतंकवादियों के खिलाफ प्रयागराज में धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पाक सरकार का पुतला फूंका गया.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन के सिटी साईड में पहलगांव की आतंकी घटना के विरोध में जुलूस निकाला गया. संगठन ने पाकिस्तान सरकार और आतंकवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा पाक सरकार और आतंकवाद का पुतला फूंका.

प्रदर्शन में कई रेलकर्मचारी शामिल हुए. रूपम पाण्डेय ने बताया कि निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को मारना कायरतापूर्ण कार्य है, हम इसकी घोर निंदा करते है. ऐसे में पाकिस्तान सरकार और आतंकवादियों में दम है तो छुपकर वार करने की जगह आमने-सामने की लङाई लड़े.

संघ की ओर से केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया कि कायरतापूर्ण घटना पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये ताकि सम्पूर्ण विश्व को और आतंकवाद को कड़ा संदेश जाये. इस मौके पर मण्डल मंत्री आशीष मिश्र, सयुंक्त मण्डल मंत्री सत्यम गुप्ता, रूकमानंद पाण्डेय, पवन मालवीय, उमंग विजय यादव, मोहित सिंह, प्रहलाद कुमार आदि शामिल रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...