Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Chakradharpur Division : ट्रेनों के विलंब पर बोले डीआरएम – सुरक्षित परिचालन के लिए चल रहे कार्य, जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
    बोर्ड/जोन

    Chakradharpur Division : ट्रेनों के विलंब पर बोले डीआरएम – सुरक्षित परिचालन के लिए चल रहे कार्य, जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • अग्रेजों के शासनकाल 1906 में बनाए गए पुल-पुलिया की करायी जा रही मरम्मत, बदले रहे पुराने उपकरण 
    • चक्रधरपुर डीआरएम ने प्रेस वार्ता में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी की साझा
    • आदित्यपुर रलवे स्टेशन का विकास एवं अधिकांश ट्रेनों का संचालन वहां से कराने की बात भी कही गयी 

    CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में लगातार विलंब से चल रही ट्रेनों को लेकर पहली बार डीआरएम तरुण हुरिया ने स्थिति स्पष्ट की है. डीआरएम सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम ने रेलवे की योजनाओं को लेकर सामने आ रही बाधाओं से लेकर योजनाओं के बाद मिलने वाली यात्री सुविधाओं पर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने योजनाओं की जानकारी साझा की और बताया की ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कई कार्य कराये जा रहे हैं. इसके लिए अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक लेने पड़ रहा है जो ट्रेनों के विलंब का कारण बन रहा है.

    डीआरएम ने बताया कि वर्षों के लगी रेल लाईन, सिगनल सिस्टम, विद्युत उपकरण, ब्रिज, नए कोच आदि की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ब्लॉक लिये जा रहे. इससे रेल मंडल में ट्रेनें देर से चल रही है. उन्होंने बताया कि इस साल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के स्टेशनों में शुय किये जा रहे अधिकांश कार्य पूरे कर लिये जायेंगे. इसके बाद ट्रेनें सुचारु  रूप से समय पर चलने लगेंगी.

    डीआरएम ने बताया कि पिछले साल चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक बदलने, नए लाईन स्थापित करने, नए एफओबी पर काम और ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए कई जगह मेगा ब्लॉक लिये गये. इससे पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई. इस वर्ष भी कुछ लंबित बड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए जगह-जगह मेगा ब्लॉक लिये जा रहे है. इससे ट्रेनों के समय पर परिचालन में अड़चने आ रही है. लंबित परियोनाओं को पूरा कर लिए जाने के बाद ट्रेनें सुचारु, व्यवस्थित और समय पर चलेगी.

    डीआरएम ने कहा कि आज भी चांडिल – कांड्रा के बीच 5.30 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है जिसमें अग्रेजों के शासनकाल 1906 में बनाए गए पुलिया के लाईन का 7 स्पेल बदला जा रहा है. यह सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए आवश्यक है. लाईन ब्लॉक में सभी विभागों के कार्य एक साथ पूरा किये जाते हैं.

    20 समपार फाटकों को बंद करने का है लक्ष्य 

    वरिष्ठ मंडल अभियंता ने इस मौके पर बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में सभी समपार फाटकों को बंद किया जायेगा. वर्तमान 9 समपार फाटक बंद किए जा चुके हैं. इस साल 20 और समपार फाटकों को बंद करने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर आदित्यपुर रलवे स्टेशन का विकास एवं अधिकांश ट्रेनों का संचालन यहां से कराने की बात भी कही गयी.

    प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डाॅ ऋषभ सिन्हा, मंडल परिचालन प्रबंधक(समन्वयक) अवनीश, वरिष्ठ मंडल यात्रिक अभियंता राजीव रंजन रसिक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूर संचार विभाग एनएम दास, वंरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) सुनील कुमार मीणा, मंडल विद्युत अभियंता, एससी महंती, वरिष्ठ विद्युत अभियंता (टीआरडी) चंद्रशेखर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ देवराज बनर्जी, वरिष्ठ मंडल वित प्रबंधक हेमंत मधुर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

    better facilities will be available soon Chakradharpur Division: DRM spoke on the delay of trains - work is going on for safe operation ckp division ckp drm DRM of Chakradharpur division clarified the situation on delay of trains SER train late
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleROURKELA : कमांडेंट साहब … किसके इशारे पर चल रहा यह खेल ? अब तो ASC ने भी पकड़ लिए 12 अवैध वेंडर्स !
    Next Article उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने पाकिस्तान सरकार और आतंकवाद का फूंका पुतला
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group