Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

झारखंड के घाटशिला में टाटानगर-खड़गपुर मेमू में ब्रेक बाइडिंग से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

KHARAGPUR. टाटानगर से खड़गपुर जा रही मेमू ट्रेन संख्या 58021/58022 में घाटशिला स्टेशन के पास ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने लगा. यह धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया. धुआं और आग देखकर यात्री घबरा गए. कई लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गये. बताया जा रहा है कि टाटानगर से खड़गपुर जा रही मेमू ट्रेन को घाटशिला स्टेशन पर चालक ने रोकने के प्रयास किया लेकिन ब्रेक नहीं लगे. लगातार प्रयास करने पर चक्कों और रेल पटरियों के मध्य घर्षण ने चिंगारियां उठने लगी, जो आग में बदल गयी. यह देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया. कुछ यात्री, जो खिड़कियों और दरवाजों के समीप थे, अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद पड़े.

रेलवे सूत्रों के अनुसार चालक ने किसी तरह ट्रेन को घाटशिला स्टेशन के समीप रोका. हालांकि तब तक आग ट्रेन के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी. इसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने घाटशिला स्टेशन पर हंगामा मचाया और रेलवे की सुरक्षा संरक्षा को सवालों में खड़ा करते हुए नारेबाजी की. हालांकि बाद में फाल्ट को दुरुस्त कर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...