KHARAGPUR. लोकसभा सांसद, झाड़ग्राम, कालीपद सरेन (खेरवाल) ने डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी से मिलकर योजनाओं की जानकारी ली. सांसद ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. इस दौरान सांसद ने संसदीय क्षेत्र में रेलवे की योजनाओं और यात्री समस्याओं पर डीआरएम के साथ चर्चा की. चल रही योजनाओं पर सांसद ने संतोष जताया और कहा कि रेलवे का डेवलपमेंट काम सही दिशा में चल रहा है.
बातचीत के दौरान झाड़ग्राम स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल हरे विकास कार्यों की जानकारी डीआरएम ने सांसद को दी. सांसद ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विकास और वहां यात्री सुविधाओं की जानकारी ली और डीआरएम को यात्री हित में जरूरी उपाय करने को कहा. उन्होंने स्टेशन डेवलपमेंट पर भी डीआरएम को सलाह दी.
इसके बाद सांसद कालीपद ने डीआरएम खड़गपुर को मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, यात्री समस्याओं और दूसरे सुझावों को सूचीबद्ध किया गया है. डीआरएम ने मांगों पर त्वरित व उचित कारवाई का आश्वासन दिया.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































