Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सीनियर सिटिजन की रियायत पर सामने आया बड़ा अपडेट, पांच साल में रेलवे ने की 8913 करोड़ की कमाई !
    बोर्ड/जोन

    सीनियर सिटिजन की रियायत पर सामने आया बड़ा अपडेट, पांच साल में रेलवे ने की 8913 करोड़ की कमाई !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतों को वापस लेकर रेलवे लगातार अपना खजाना भरने में लगा है. रेलवे ने रियायत बंद करने के के बाद पिछले पांच सालों में क्या कमाई की है इसका खुलासा RTI से मांगी गयी जानकारी में किया गया है. यह सूचना सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम (CRIS) से मांगी गयी थी.

    सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम (CRIS) की ओर से बताया गया कि रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें वापस लेकर पिछले पांच साल में लगभग 8,913 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है. CRIS रेल मंत्रालय के अधीन काम करता है. इसकी सेवाओं में टिकटिंग और यात्रियों के डेटा का विकास और रखरखाव भी शामिल है.

    मध्य प्रदेश के RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने रेलवे से जो सूचना मांगी थी उसमें 20 मार्च 2020 से लेकर फरवरी 2025 तक का डाटा शामिल है. मार्च माह में किये गये आवेदन से मिली सूचना पर यह निष्कर्ष आया कि लगभग 18.279 करोड़ पुरुष, 13.065 करोड़ महिलाएं और 43,536 ट्रांसजेंडर ने 20 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2025 के बीच यात्रा की. इस मद में रेलवे को रियायत नहीं देने के कारण 8913 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई.

    मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर गौड़ ने सवाल किया कि “एक आम नागरिक जीवन भर विभिन्न टैक्स का भुगतान करता है और वरिष्ठ नागरिक की उम्र में प्रवेश करते ही क्या वह रेलवे से रियायती रेल टिकट की सुविधा की उम्मीद नहीं कर सकता ?

    हालांकि यहां यह बात गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत बहाली के सवाल को हर बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह कहकर टाल दिया है कि रेलवे पहले से ही प्रत्येक यात्री को औसतन 46 प्रतिशत रियायत देता है.  संसद में ऐसे कई मौके आये जब रेलमंत्री ने उठाये गये सवालों पर अपना मत स्पष्ट करते हुए यह बात कही.

    रेलवे में 60 साल से अधिक आयु के पुरुष, ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 20 मार्च, 2020 से पहले सभी वर्गों के लिए ट्रेन टिकटों पर क्रमशः 40 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण रेल मंत्रालय ने इस रियायत को वापस ले लिया था. इसके बाद लगातार रेल मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत को बहाल करने का विरोध करता आ रहा है.

    19 मार्च, 2025 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में वैष्णव ने कहा, “भारतीय रेलवे समाज के सभी वर्गों को सस्ती सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करता है और 2022-23 में यात्री टिकटों पर 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. यह रेलवे में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 46 प्रतिशत की रियायत है.”

    By withdrawing senior citizen concessions Railways earned an additional Rs 8913 crore in five years!
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेलवे ने लोको पायलटों को ड्यूटी पर खाने और शौचालय के लिए समय देने की मांग ठुकराई
    Next Article Sr DCM ने बंद AC कमरें में सुनी समस्याएं, यात्री की जगह बुलाये गये कुली, वेंडर्स और पार्सल से जुड़े कर्मचारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group