Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भारतीय रेलवे ने लोको पायलटों को ड्यूटी पर खाने और शौचालय के लिए समय देने की मांग ठुकराई
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे ने लोको पायलटों को ड्यूटी पर खाने और शौचालय के लिए समय देने की मांग ठुकराई

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने लोको पायलटों की ड्यूटी के दौरान खाना खाने और शौचालय जाने के लिए समय (ब्रेक) देने की मांग को खारिज कर दिया है.   रेलवे बोर्ड ने एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए लंबे समय से लंबित मांगों को नहीं माना. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान लोको पायलटों को भोजन और शौच के लिए ब्रेक देना परिचालन की दृष्टि से संभव नहीं है.

    ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) ने रेलवे बोर्ड के इस फैसले की निंदा की है और कहा है कि समिति की सिफारिशें अवास्तविक और निराधार हैं.

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष / मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में एआईएलआरएसए के महासचिव केसी जेम्स ने कहा कि समिति लोको पायलटों के काम का मूल्यांकन करने के दौरान ट्रेन की रफ़्तार 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे बढ़ने के बाद लोको पायलटों के तनाव के स्तर में वृद्धि का आकलन करने में विफल रही. जेम्स ने कहा कि लोकोमोटिव में शौचालय की सुविधा नहीं होना और शौच के लिए ब्रेक न देना अस्वीकार्य है.

    एआईएलआरएसए के केंद्रीय संगठन के सचिव वी. बालचंद्रन के अनुसार, कई सुपरफास्ट ट्रेनें लगभग 6-7 घंटे तक बिना रुके चलती हैं. उदाहरण के रूप में उन्होंने कहा, ‘रात 11.10 बजे से विजयवाड़ा में नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस की जिम्मेदारी संभालने वाले चालक दल को अगली सुबह 6.35 बजे चेन्नई पहुंचने तक ट्रेन को बिना रुके चलाना पड़ता है.

    बालाचंद्रन ने कहा, ‘महिला लोको पायलटों की स्थिति और भी खराब है. अधिक ट्रैफिक वाले मार्गों पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच सेक्शन या किनारे के स्टेशनों पर तब तक नहीं रोका जा सकता जब तक कि कोई आपातकालीन स्थिति न हो.’  उन्होंने कहा कि जब लोको पायलट खाना नहीं खा पाता या शौचालय जाने को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है, तब इससे उसका ध्यान भटकता है और वह कम सतर्क होता है.

    बालाचंद्रन ने कहा कि इससे पहले खतरे में सिग्नल पार करने वाली ट्रेनों (train passing the signal at danger) के कारण होने वाली ट्रेन दुर्घटनाओं की जांच करने के बाद लोको पायलटों के लंबे काम के घंटों और उनकी कार्य स्थितियों की समीक्षा करने के लिए कई सिफारिशें की गई हैं. एआईएलआरएसए ने लोको केबिन में क्रू वॉयस और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाने का भी विरोध किया और कहा कि यह निजता का उल्लंघन है.

    Indian Railways rejects demand to give loco pilots time for eating and toileting while on duty
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleROURKELA : सुपरफास्ट गाड़ियों को ”बर्निंग ट्रेन” बना सकता है ”केंदू पत्ता”, अवैध कमाई को लेकर राउरकेला और झारसुगुड़ा आरपीएफ में तानातनी !
    Next Article सीनियर सिटिजन की रियायत पर सामने आया बड़ा अपडेट, पांच साल में रेलवे ने की 8913 करोड़ की कमाई !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group