Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SAMBALPUR : रेलवे अस्पताल में लोको पायलट की पत्नी की मौत, हंगामा-प्रदर्शन, हाई लेबल कमेटी करेगी जांच
    Breaking

    SAMBALPUR : रेलवे अस्पताल में लोको पायलट की पत्नी की मौत, हंगामा-प्रदर्शन, हाई लेबल कमेटी करेगी जांच

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रदर्शन करते रेलकर्मी, डीआरएम ये बात करते यूनियन नेता, पुलिस सुरक्षा में जाती डाॅ राजकुमारी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चार घंटे तड़पती रही मरीज, मोबाइल बंद कर आराम फरमाते रहे डॉक्टर, डीआरएम भी दिखे बेबश 
    • श्रमिक यूनियन ने खोला मोर्चा, दिन भर चला प्रदर्शन, डॉ बेहरा -डॉ राजकुमारी पर कार्रवाई का आश्वासन 

    SAMBALPUR : रेलवे अस्पताल में चार घंटे तक दर्द से तड़पती लोको पायलट फूलचंद कुमार की पत्नी कंचन भारती की आखिरकार इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गयी. कंचन को प्रसव के लिए यहां भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ राजकुमारी व डॉ बेहतर की निगरानी में चल रही था. कंचन की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर रेलकर्मियों ने जमकर हंगामा किया. रात 12 बजे पहुंचे डीआरएम तुषारकांत पांडे भी  रेलकर्मियों के आक्रोश के सामने बेबस नजर आये.

    रेलवे अस्पताल परिसर में श्रमिक यूनियन की अगुवाई में चल रहे धरना और विराेध प्रदर्शन के बीच जीएम स्तर पर जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिये जाने और आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ. इस बीच सीएमएस से आरोपी डॉ राजकुमारी को फोर्स लीव पर भेज दिया है. इलाज में लापरवाही को लेकर रेलकर्मियों में डॉ बेहरा और डॉ राजकुमारी के प्रति गहरा आक्रोश है. आलम यह रहा कि डॉ राजुकमारी को अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में वापस भेजना पड़ा.

    https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/03/SAMBALPUR1.mp4.mp4

    दरअसल 25 मार्च को कंचन भारती को प्रसव के लिए संबलपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां 26 मार्च को उनका ऑपरेशन हुआ. शाम छह बजे ही अचानक कंचन की तबीयत बिगड़ने लगी थी. कंचन ने ऑपरेशन करने वाली डॉ राजकुमारी को इसकी जानकारी दी और बताया कि उन्हें बेहतर महसूस नहीं हो रहा. इसके बाद भी डॉक्टर ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और दवा लेने की सलाह देकर चली गयीं. इधर कंचन की तबीयत बिगडने लगी. तब ऑन डयूटी नर्स ने डॉ राजकुमारी, डॉ बेहरा और सीएमएस को बार-बार सूचना देने के लिए कॉल किया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला.

    https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/03/sbl2.mp4.mp4

    बताया जाता है कि लगभग साढ़े तीन घंटे से चार घंटे तक कंचन भारती दर्द से तड़पती रहीं और डॉक्टर अस्पताल से नदारद रहे. यूनियन और रेलकर्मियों के हंगामे के बाद रात लगभग 9.30 बजे डॉक्टर पहुंचे तब तक कंचन भारती कोमा में चली गयी थी उनका पल्स बंद हाे चुका था. डॉक्टरों ने सीपीआर देकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और आनन-फानन में कंचल को बुर्ला ले जाने लगे. इस दौरान एंबुलेंस पर चढ़ाने के दौरान वह स्ट्रेचल से गिर गयी. कहा जा रहा है कंचन की मौत वहीं हो गयी थी. हालांकि उन्हें बुर्ला अस्पताल ले जाया गया जहां से रात लगभग 11 बजे कंचन को मृत होने की घोषणा की गयी.

    डॉक्टर खुद ले गये बुर्ला, परिजनों को नहीं लिया साथ 

    कंचन भारती के इलाज से लेकर मौत तक को छुपाने का प्रयास रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने किया. श्रमिक यूनियन नेताओं का कहना है कि डॉक्टरों ने उनकी मौत डिक्लीयर नहीं किया. बुर्ला अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस में भी परिजनों काे नहीं ले जाया गया. साक्ष्य छुपाने की नीयत से डॉक्टर व नर्स ही एंबुलेंस में गये. यूनियन नेताओं का कहना है कि यह गंभीर कृत्य है और ऐसे असंवेदनशील डॉक्टर को अस्पताल में नहीं रहने देंगे. यहां प्रदर्शन के दौरान डॉ राजकुमारी हत्यारी है के नारे भी लगे.

    संबलपुर रेलवे अस्पताल में लगातार 15 घंटे तक चला धरना प्रदर्शन 

    कंचन भारती की मौत की पुष्टि किये जाने के बाद रेलकर्मियों का आक्रोश चरम पर था. अस्पताल परिसर में शव रखकर रेलकिर्मियों ने प्रदर्शन किया. डीआरएम के कहने पर भी शव को नहीं उठाने दिया गया. रेलकर्मी दोनों आरोपी डॉ बेहरा और डॉ राजकुमारी का तत्काल तबादला और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. मालूम हो कि आरोपी डॉ बेहरा और डॉ राजकुमारी पति-पत्नी हैं. आरोप है कि यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने वाले रेलकर्मियों को विभागीय हेड से कहकर कार्रवाई कराने की चेतावनी डॉक्टर देते हैं.

    जीएम के निर्देश जांच कमेटी गठित, इलाज के सभी पेपर सीज 

    15 घंटे से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद ईस्ट कोस्ट जीएम के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की गयी है. प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डॉयरेक्टर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. इसमें डॉ हरिहर दास, डॉ एम महेश कुमार, डॉ मनोरंजन सिंह को शामिल किया गया है. डायरेक्टर ने सीएमएस संबलपुर को इलाज के जुड़े सभी कागजात को जब्त करने और जांच कमेटी को सुपुर्द करने का निर्देश दिया है. जांच कमेटी 28 मार्च को अपनी जांच करेगी और दो दिनों में रिपोर्ट प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डॉयरेक्टर को सौंपेेगी.

    फोर्स लीव पर भेजी गयी डॉ राजकुमारी

    रेलकर्मियों में भारी आक्रोश के बीच आरोपी डॉ राजकुमारी को सीएमएस संबलपुर ने फोर्स लीव पर भेज दिया है. उन्हें हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने की सलाह दी गयी है. वहीं गुरुवार को रेलवे अस्पताल पहुंचे पर डॉ राजकुमारी का भारी विरोध हुआ. यूनियन की ओर से स्पष्ट कर दिया किया कोई भी रेलकर्मी अपना इलाज डॉ राजकुमारी और डॉ बेहरा से नहीं करायेगा. जमकर चली नारेबाजी के बीच डॉ राजकुमारी को पुलिस की सुरक्षा में रेलवे अस्पताल से वापस घर भेजा गया. यहां रेलकर्मियों ने डॉ राजकुमारी के नाम पर डॉक्टर नहीं हत्यारी है नारे भी लगाये.

    लोको पायलट फूलचंद कुमार की पत्नी कंचन भारती की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है. उनकी मौत के बाद डॉक्टरों ने उसे छुपाने का गंभीर कृत्य किया है. यूनियन किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेगी. श्रमिक यूनियन का धरना प्रदर्शन आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई किये जाने तक जारी रहेगा. जीएम और डीआरएम से आश्वासन मिला है. जांच कमेटी गठित हुई है. जांच के बाद परिणाम का उन्हें इंतजार है.

    सुनील कुमार, डिवीजनल को-आर्डिनेटर, श्रमिक यूनियन, संबलपुर

    east cost railway high level committee will investigate loco poilet wife death sambalpur ralway hospital SAMBALPUR: Loco pilot's wife dies in railway hospital uproar and protest
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBallarshah Railway Station : लोको पायलट की TTE ने सूटकेस चैन से की पिटाई, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद, रेल थाना में शिकायत
    Next Article SER/RPF : आईजी कार्यालय के लिए ”लिटमस टेस्ट” बनेगा इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, हवा में तैर रही पैरवी, पैसा की भी सुनाई पड़ रही गूंज 
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group