Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Signal Overlook : रामेश्वरम एक्सप्रेस को मिला सिग्नल, आगे बढ़ी चित्रकूट एक्सप्रेस, पायलट, गार्ड, स्टेशन मैनेजर समेत 6 सस्पेंड
बोर्ड/जोन

Signal Overlook : रामेश्वरम एक्सप्रेस को मिला सिग्नल, आगे बढ़ी चित्रकूट एक्सप्रेस, पायलट, गार्ड, स्टेशन मैनेजर समेत 6 सस्पेंड

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 15, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • घटनाक्रम से जोन से लेकर रेलवे बोर्ड तक को किया गया गुमराह , हो सकती है बड़ी कार्रवाई 

JABALPUR. मध्य प्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल से जुड़े  बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए ट्रेन के चालक, सहचालक, गार्ड, सहायक स्टेशन प्रबंधक सहित छह लोगों को निलंबित कर दिया है. घटना बीते रविवार-सोमवार रात ढाई बजे की है लेकिन इससे जोनल अधिकारियों समेत रेलवे बोर्ड तक से छुपाने का प्रयास किया गया.

बताया जाता है कि लखनऊ-जबलपुर (15205) चित्रकूट एक्सप्रेस मैहर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-तीन पर खड़ी थी. इसी दौरान मैहर में बनारस-रामेश्वरम (मंडपम) एक्सप्रेस को मेन लाइन से थ्रू निकालने के लिए हरा सिग्नल दिया गया, लेकिन चित्रकूट एक्सप्रेस के चालक ने उसे अपना सिग्नल समझ लिया और ट्रेन को आगे बढ़ा दिया.

हालांकि ऑटोमेटिक सिस्टम के चलते इसका पता कंट्रोल को चल गया और तत्काल चालक को ट्रेन रोकने को कहा गया. तब तक ट्रेन डेड एंड पर पहुंच चुकी  थी. इस मामले में रेल प्रशासन ने छह लोगों को निलंबित करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि घटना को आला अधिकारी भी घंटों वरीय अधिकारियों से छुपाते रहे.

इस मामले में चालक बालाजी गुप्ता, सहायक चालक सूर्यकांत द्विवेदी, ट्रेन प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम, सहायक स्टेशन प्रबंधक नवीन सिंह और लोको इंस्पेक्टर अशोक कुमार व बीके मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच मुख्य लोको निरीक्षक यूके पटेल कर रहे है.

स्टेशन मैनेजर की भूमिका पर भी सवाल

रेलवे सूत्रों का कहना है कि घटनाक्रम में मैहर के स्टेशन मैनेजर की कार्यप्रणाली भी सवालों में है. चित्रकूट एक्सप्रेस के एलपी व ट्रेन मैनेजर वॉकी टॉकी पर अपनी ट्रेन का सिग्नल होने की बात कहकर ट्रेन आगे बढ़ाने की बात कह रहे थे, उस समय वॉकी टॉकी से स्टेशन मैनेजर भी जुड़ थे. तब स्टेशन मैनेजर ने दोनों को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया कि यह सिग्नल उनकी ट्रेन के लिए नहीं है, यह उनकी लापरवाही है.

आला अधिकारी छुपाते रहे घटनाक्रम

बताया जाता है कि घटनाक्रम को सीनियर डीईई तक डीआरएम और आला अफसरों से छुपाते रहे. जोनल मुख्यालय तक को इसकी जानकारी नहीं दी गयी. रेलवे बोर्ड को भी इससे अनभिज्ञ रखा गया. बाद में जब अलग-अलग माध्यमों से यह बात आला अधिकारियों तक पहुंची. इसके बाद डीआरएम ने सीनियर डीईई को जमकर लथाड़ लगायी.

Spread the love
6 suspended including pilot Chitrakoot Express moved ahead guard Signal Overlook: Rameswaram Express got signal station manager
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleWest Central Railway : भोपाल रेल मंडल के नौ रेलवे स्टेशनों को मिला ग्रीन सर्टिफिकेशन
Next Article अमेरिकी पॉडकास्टर Lex Fridman ने PM मोदी का 3 घंटे लिया इंटरव्यू ? पूछे जीवन के अनछुए सवाल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group