Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » International Women’s Day : पहली बार महिला रेलकर्मियों के हाथों में रही वंदे भारत ट्रेन की कमान
    बोर्ड/जोन

    International Women’s Day : पहली बार महिला रेलकर्मियों के हाथों में रही वंदे भारत ट्रेन की कमान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    MUMBAI. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में रेलवे ने पहली बार पूरी तरह से महिला दल के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया है. 8 मार्च को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22223) को महिला दल द्वारा संचालित किया गया. इस ट्रेन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट निरीक्षक (टीसी) और ट्रेन होस्टेस सभी महिलाएं हैं. भारतीय रेलवे इससे पहले भी महिला दिवस पर गुड्स का संचालन महिलाओं से करा चुकी है.

    सीएसएमटी से शिरडी तक के इस मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आज की दिनांक में यह पहल भारतीय रेलवे की महिला कर्मचारियों को समर्पित की गई है. इस पहल को रेलवे अधिकारियों ने ऐतिहासिक क्षण बताया है, क्योंकि यह भारतीय रेलवे में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने का प्रतीक बनता है.

    सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने इस पहल के बारे में बताया कि “हमने मालगाड़ियों में भी इसी तरह की पहल की है और हम भविष्य में अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी महिलाओं के चालक दल को शामिल करने का प्रयास करेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए कामकाजी वातावरण को और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

    स्वप्निल नीला ने कहा, “यह सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस तक ही सीमित नहीं रहेगा, हम इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करने का प्रयास करेंगे. महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देते हुए यह पहल की गई है.” इस विशेष दिन पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं के योगदान को सराहा और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को ‘नारी शक्ति’ के रूप में नमन किया.

    International Women's Day: For the first time women railway workers operated the Vande Bharat train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKHARAGPUR. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरएम ने 17 रेलकर्मियों को किया सम्मानित
    Next Article BRMS : भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अधिवेशन से रेल राज्यमंत्री का ऐलान, रेलवे में होगी एक लाख नियुक्तियां
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group