Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » BANDAMUNDA : एसएसई क्लर्क को कार्यालय में घुसकर निजी वाहन चालक ने मारा चाकू, गिरफ्तार
    रेल न्यूज

    BANDAMUNDA : एसएसई क्लर्क को कार्यालय में घुसकर निजी वाहन चालक ने मारा चाकू, गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CKP/ROU. चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में एक कार्यालय में घुसकर चार पहिया के चालक ने दीपक उज्जवल नामक इंजीनियरिंग विभाग के एक क्लर्क को चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. घायल क्लर्क का ईलाज बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वह बंडामुंडा के एसएसई के अधीन सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है. घटना मंगलवार शाम साढ़े चार बजे की है. बताया जा रहा है की ठेके पर रेलवे में चल रहे चार पहिया वाहन के चालक के द्वारा क्लर्क पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल किया गया है. इस घटना के बाद से रेल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलकर्मी भयभीत भी हैं और रेल प्रशासन से नाराज भी हैं. हालांकि पुलिस ने चालक राजू को हिरासत में ले लिया है.

    जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एक चार पहिया वाहन अचानक रेलवे क्लर्क दीपक उज्जवल के कार्यालय की गेट को धक्का मारते हुए अन्दर प्रवेश कर गयी. गेट पर धक्का मारने कि आवाज सुनकर क्लर्क दीपक बाहर निकला. उसने देखा की रेलवे में ठेके पर चल रही चार पहिया वाहन ने गेट को धक्का मार कर अन्दर घुसी है. दीपक ने इस घटना पर वाहन चालक को ऐसा करने पर जवाब तलब किया. जिससे वाहन चालक गुस्से में आ गया. वह दौड़कर अपने बाइक के पास गया और अपनी बाइक के डिक्की से एक चाकू निकाला और सीधे क्लर्क दीपक की पेट पर वार कर दिया. खुद को चाकू से बचाने के लिए दीपक ने चाकू को पकड़ने की कोशिश की जिससे उसके बाएं हाथ में चाकू लग गया. घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग खड़ा हुआ. वहीं आसपास मौजूद अन्य कर्मी दीपक को लेकर बंडामुंडा रेलवे अस्पताल पहुंचे. जहां दीपक की मरहम पट्टी की गयी.

    ट्रेंडर पर चल रहे वाहन चालकों के पुलिस फेरिफिकेशन की मांग 

    क्लर्क दीपक इस घटना के बाद खुद को असुरक्षित मान रहा है. उसने कहा की ऐसे हालात में कार्यालय में काम करना मुश्किल है, उसकी जान को खतरा है. बता दें की पुरे चक्रधरपुर रेल मंडल में सैकड़ों वाहन ठेके पर चलाये जाते हैं. लेकिन इन वाहनों को चलाने वाले चालकों की किसी तरह की ना तो जांच की जाती है और ना ही उनका कोई आचरण पत्र लिया जाता है. ठेकेदार अपनी सहूलियत के अनुसार किसी को भी रेलवे में वाहन चलाने के लिए भेज देते हैं. ऐसे में सवाल यही है कि बिना जांच-पड़ताल के रेलवे जैसे संवेदनशील सस्न्थान में अज्ञात वाहन चालकों से ठेकेदार द्वारा काम लेना कहां तक सही है?  अगर किसी चालक के द्वारा किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दिया गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? इस हादसे के बाद टेंडर पर लिये गये वाहनों को चलाने वाले ड्राईवरों की पहचान व पुलिस वेरिफिकेशन की मांग उठने लगी है.

    bandamunda railway hospital BANDAMUNDA: Private driver entered the office and stabbed SSE clerk ckp division चक्रधरपुर रेलमंडल
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKHARAGPUR : डीआरएम ने ड्यूटी में निष्ठा के लिए 13 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित
    Next Article Ganja smuggling by train : जीआरपी के जवानों ने तस्करी से खरीदे आलीशान घर और गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति कोर्ट ने की फ्रीज
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group