Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Lucknow Division : S&T के ग्रुप डी सहायक सिग्नल कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का अवसर

  • IRSTMU के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ मंडल में Sr DSTE, Sr DPO से मिलकर रखी मांगें , मिला आश्वासन 

 Lucknow. भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ, लखनऊ मंडल की टीम के अध्यक्ष सोभनाथ सिंह एवं सचिव रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में  शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता (सी) से मुलाकात की. इस दौरान यूनियन नेताओं ने सीनियर डीएसटीई को सहायक कर्मचारियों को टैलेंटेड कोट के तहत पदोन्नति देने की मांग दोहरायी. उन्हें बताया कि रेल लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण (जैसे लुमिनस वेस्ट विंटर जैकेट इत्यादि ) नहीं मिल रहे हैं.

मंडल सचिव ने सीनियर डीएसटीई को बताया कि कर्मचारियों को उनके साइज के अनुसार सुरक्षा उपकरण नहीं मिल रहे. इससे उनके उपयोग में बाधा उत्पन्न होती है. किसी मिलने वाले विंटर जैकेट बड़े साइज के है तो किसी को छोटे. उपयोग के लिए सही साइट के  जैकेट का होना आवश्यक है. सीनियर डीएसटीई ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आदेश दिया कि कर्मचारियों को वितरित की हुई सुरक्षा उपकरणों की लिस्ट तैयार की जाये.

इसके अलावा यूनियन नेताओं ने नाईट ड्यूटी फ्लयोर गैंग समेत दूसरी मांगों  को लेकर भी सीनियर डीएसटीई के सामने अपने प्रस्ताव को रखा जिस पर सार्थक पहल का आश्वासन मिला है.

भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ  (IRSTMU) के नेताओं ने मंडल कार्मिक अधिकारी से भी मिलकर पदोन्नति समेत दूसरी बिंदुओं पर बात की. इस दौरान सहायकों की पदोन्नति,  MACP मिलने में देरी, LDCE से पदोन्नति के अवसर देने, सहायकों के लिए वरीयता सूची में सुधार करने, प्रमोशन लिस्ट व संशोधित वेतनमान को HRMS पर अपलोड करने के अलावा 12 घंटे के EI रोस्टर को C रोस्टर में बदलने की मांग दोहरायी गयी.

यूनियन नेताओं की मांग पर सीनियर डीपीओ ने सार्थक पहल का भरोसा दिलाया और कहाकि पदोन्नति को लेकर आदेश जल्द जारी किये जायेंगे. इसके लिए नोटीफिकेशन पूरा कर लिया गया है. MACP मे हो रही देरी को लेकर आश्वस्त किया कि जल्द ही MACP देय होगा और सहायकों की वरिष्ठता सूची में सुधार कर कर्मचारियों के हित में दूसरे कार्य भी सुनिश्चित कराये जायेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में सोभनाथ सिंह, रामकुमार वर्मा के अलावा अनिल कुमार व पंकज राय आदि भी शामिल थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...