Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SEC Railway : बिलासपुर सेंट्रल रेलवे अस्पताल का जीएम ने किया निरीक्षण, मरीज व परिजनों का जाना हाल

BILASPUR.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SEC Railway) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंगलवार को रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली और मरीज के अलावा उनके परिजनों से बात कर स्थिति की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने हाई डिफिशिएंसी वार्ड, आईसीयू, जनरल वार्ड, और मरीजों के लिए खाना बनाने वाले किचन के अलावा अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को भी देखा. मरीजों व उनके परिजनों से उनका हालचाल जाना.

महाप्रबंधक ने अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों को हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश अस्पताल स्टाफ को दिया. तरुण प्रकाश ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं अस्पताल के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीबीआई ने SrDCM का मोबाइल जब्त किया, तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसी कर रही पड़ताल  मार्च क्लोजिंग के नाम पर रोक दी गयी हैं...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीनियर डीओएम (को-ऑर्डिशन)/सीकेपी अविनाश को Dy. CCM/FM/GRC बनाया गया है मनीष पाठक की जगह Dy. CEE/Project अजय कुमार को बनाये गये GM/SER के सचिव ...