Palamu. पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई. घटना सुबह करीब 7 बजे की है. स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी. ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी. समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. माना जा रहा है कि यह ब्रेक बाईडिंग के बाद धुआं उठा था. मामले की जांच की जा रही है.
अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के कोयला और ट्रेन को भारी नुकसान हो सकता था. आग बुझाने के बाद मालगाड़ी के प्रभावित डिब्बे को अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया. इसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की गई. सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.
स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से ट्रेन और कोयला को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया. मौके पर मौजूद कर्मियों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































