Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ट्रेन के अलार्म चेन के दुरुपयोग पर 8 हजार रुपये जुर्माना, वसूला गया ट्रेन डिटेंशन चार्ज

Guwahati. पहली बार बंगाईगांव के विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने ट्रेन की अलार्म चेन खींचने और ट्रेन रोकने के मामले में आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. 15 नवंबर को बरपेटा रोड स्टेशन के निकट एक व्यक्ति ने ट्रेन संख्या 12520 डाउन अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की अलार्म चेन खींची थी. चेन खींचने के परिणामस्वरूप, ट्रेन बरपेटा रोड के पास किलोमीटर 296/1 पर रुक गई. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और उक्त अपराधी को पकड़ने में कामयाब रही. बाद में उस पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत जुर्माना लगाया गया और ट्रेन डिटेंशन चार्ज वसूला गया.

इससे पहले पूसी रेलवे की आरपीएफ ने अलीपुरद्वार मंडल में 5 और कटिहार मंडल में 8 ऐसे ही मामले दर्ज किए थे। पकड़े गए सभी लोगों पर रेल अधिनियम का उल्लंघन करने का मुकदमा संबंधित न्यायालयों चल रहा है.

यात्री ट्रेनों में अलार्म चेन का दुरुपयोग समय की पाबंदी पर प्रभाव डालता है और रेलवे को परिचालन संबंधी हानि पहुंचाता है. किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में ट्रेनों को रोकने के लिए इसके हर कोच में अलार्म चेन सिस्टम लगाया गया है. ट्रेन में अलार्म चेन यात्रियों की सुविधा के लिए हैं और इसका उपयोग केवल ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा/संरक्षा से जुड़ी गंभीर आपात स्थिति के दौरान ही किया जाना चाहिए. पर्याप्त और उचित कारण के बिना अलार्म चेन का उपयोग रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनों हो सकता है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...