Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » महिला आरपीएफ जवान ने यात्री को जड़े ताबड़तोड़ कई तमाचे, वीडियो हुआ वायरल, कड़ी प्रतिक्रिया
न्यूज हंट

महिला आरपीएफ जवान ने यात्री को जड़े ताबड़तोड़ कई तमाचे, वीडियो हुआ वायरल, कड़ी प्रतिक्रिया

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 18, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 10 सितंबर 2024 को दिल्ली-सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ में पालनपुर से अहमदाबाद के बीच हुई घटना 

NEW DELHI. ट्रेन में आरपीएफ की महिला जवान ने एक यात्री को ताबड़तोड़ कई तमाचा जड़ दिया. इसका यात्रियों ने विरोध किया लेकिन आरपीएफ द्वारा इस मामले में यात्री पर ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी गयी. हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे बचाव की मुद्रा में है. इस मामले में वेर्स्टन रेलवे की प्रतिक्रिया सामने आयी है. इसमें बताया गया है कि घटना दिनांक 10.09.2024 को ट्रेन नंबर 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला से बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ में पालनपुर स्टेशन से अहमदाबाद के बीच घटित हुई.

इसमें बताया गया कि महिला स्टाफ द्वारा गश्त के दौरान सिद्धपुर स्टेशन के आसपास G/01 कोच में कुछ यात्रियों को सहयात्री के साथ मार पिटाई करते हुए पाया गया. यात्रियों (ग्रुप) की अत्यधिक भीड़ द्वारा घटना के मद्देनज़र उग्र होकर बहुत ज्यादा हंगामा किया जा रहा था. इस दौरान भीड़ की अत्यधिक आक्रोश को देखते हुए एवं हालात की गंभीरता को लेकर महिला कांस्टेबल ने सूचना अधिकारियों को दी. इसके बाद यात्री को भीड़ की मार पिटाई से बचाने के लिए टैक्टिकली मेन हैंडलिंग करके भीड़ को कंट्रोल रखते हुए सिद्धपुर से अहमदाबाद तक लाया गया.

देखें महिला जवान की हरकत का वायरल वीडियो 

अहमदाबाद स्टेशन पर पहुंचने पर GRP/ADI व RPF/ADI द्वारा केस को अटैंड किया गया तथा RPF अहमदाबाद द्वारा उक्त यात्री के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई. रेलवे की ओर से बताया गया कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है तथा इस संबंध में नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करने वाले पत्रकार अभिमन्यु सिंह ने सवाल उठाया है कि संविधान का कानून कहता है पुरुष पुलिस कर्मी महिला पर हाथ नहीं लगा सकता, तो क्या महिला पुलिसकर्मी पुरूष को बेवजह पीट सकती है ? इसमें सवाल उठाया गया कि महिला पुलिसकर्मी या आरपीएफ जवान ने 10/09/2024 यात्री की पिटाई की और उल्हे पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ ही कार्यवाही करने की बात कही जा रही है.

यात्रियों ने महिला जवान के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जतायी, देखे क्या कहा 

सोशल मीडिया में रेलवे की कार्रवाई व आपीएफ की महिला जवान की हरकत का लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. लोगों का कहना है कि रेलवे की ओर से बताया गया कि युवक को भीड़ की मार से बचाने के लिए टेक्निकली मेन हैंडलिंग करके उसे सुरक्षित अगले स्टेशन तक लाया गया. लेकिन वीडियो में ऐसा बिलकुल नहीं लगा रहा है. वहां खड़ी भीड़ का युवक पर आक्रोश नहीं है. उल्टें यात्री महिला कांस्टेबल की हरकत पर सवाल उठा रहे और सवाल कर रहे हैं कि आखिर यात्री को क्यों मारा जा रहा है जबकि उस व्यक्ति का बैग समान भी वहीं रखा है. 

लोगों का कहना है कि रेलवे न्यायोचित कार्यवाही नहीं कर मनगढंत कहानी बनाकर महिला कांस्टेबल की गलती पर पर्दा डालने का काम कर रहा है जो गलत है. इस मामले में महिला कांस्टेबल पर कार्रवाई की जानी चाहिए. अब तक महिला कांस्टेबल के खिलाफ किसी कार्रवाई की सूचना सामने नहीं आयी है. 

Spread the love
A female RPF jawan slapped a passenger repeatedly drawing strong reactions the video went viral
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group