Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो का नाम बदलकर ”नमो भारत रैपिड रेल” करने की घोषणा, उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने किया सफर

Bhuj. रेल मंत्रालय ने सोमवार को ‘भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड’ रेल कर दिया है. एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. यह घोषणा इस सेवा के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया.
रैपिड रेल का उद्देश्य ‘इंटरसिटी कनेक्टिविटी’ को बढ़ाना है. यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी.

आम लोगों के लिए यह सेवा 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये होगा. रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘मंत्रालय ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है. रेल मंत्रालय के अनुसार, जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं, वहीं नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद को उसके आसपास के शहरों से जोड़ेगी. इसमें 12 कोच हैं और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. रैपिड रेल में कई नई सुविधाएं हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...