Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Attempt to Derail Train : अब राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश

  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में रेलवे ट्रैक सीमेंट के ब्लॉक से टकरायी मालगाड़ी, दोनों लाइन पर रखा गया था ब्लॉक

राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की 17 दिन में तीसरी बार साजिश रची गई है. इस बार यह साजिश अजमेर जिले के सरधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो जगह पर पटरी पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर की गई है. गनीमत रही कि बेपटरी होने की बजाय ट्रेन इन भारी भरकम ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गई और कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ. डीएफसीसी की ओर से मांगलियावास थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. मांगलियावास थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. मामला 8 सितंबर की रात्रि का बताया जा रहा है.

डीएफसीसी में अधिकारी धीरज ने बताया कि रविवार रात को फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी. इस दौरान ट्रैक पर अज्ञात बदमाशों ने सराधना और बांगड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक लगा कर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की है. अजमेर के मांगलियावास थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

8 सितंबर को लामाना गांव के आसपास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने दो जगह पर सीमेंट के ब्लॉक लगा दिए थे. ट्रेन ब्लॉक को तोड़कर निकल गई. कोई जनहानि नहीं हुई है. डीएफसी की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है. अधिकारी मौके पर गए हैं. शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है. : देवेंद्र विश्नोई, एसपी, अजमेर

दो स्थान पर रखे थे सीमेंट ब्लॉक : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के कर्मचारी विश्वजीत दास और रवि बुंदेला की ओर से मांगलियावास थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है. पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर की रात को 10:30 बजे के लगभग ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखे जाने की सूचना मिली थी. मौके पर सीमेंट ब्लॉक टूटा हुआ पाया गया. यह दोनों ब्लॉक अलग-अलग स्थान पर रखे हुए थे. इसके बाद डीएफसी और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर सरधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की. इस दौरान 1 किलोमीटर के दायरे में दो जगह पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन को पटरी से उतरने की साजिश सामने आई.

1 किमी के दायरे में दो जगह सीमेंट ब्लॉक : डीएफसीसी के अधिकारी धीरज ने बताया कि बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने 10:30 बजे सूचना दी थी. इसके बाद ट्रैक की पड़ताल की गई. उन्होंने बताया कि 1 किलोमीटर के दायरे में दो जगह पर सीमेंट के ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे. मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

बता दें कि इसी तरह 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर भी सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी. हालांकि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था. इससे पहले 28 अगस्त को बारां जिले के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया था, जिससे इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया था.

यह भी पढ़ें 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...