Baxar. बक्सर से एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. यहां नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बट गयी है. हालांकि किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है. घटना बक्सर के ट्विनिंग गंज हाल्ट के पास की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी जैसे हीं रेल प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया. बता दें कि घटनास्थल के लिए दलबल के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार निकल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक मगध एक्स्प्रेस की कैपलिंग दो बोगियों के बीच से टूट गई. जिससे यह ट्रेन दो हिस्सों में बट गई. हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































