Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » यात्रियों को हरसंभव सेवा व सुविधा सुलभ कराने में अग्रणी है पश्चिम रेलवे : महाप्रबंधक
    बोर्ड/जोन

    यात्रियों को हरसंभव सेवा व सुविधा सुलभ कराने में अग्रणी है पश्चिम रेलवे : महाप्रबंधक

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 24, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • अहमदाबाद एवं वडोदरा मंडलों के अंतर्गत आने वाले सांसदों को जीएम ने योजनाओ की जानकारी 

    Ahmedabad. अहमदाबाद एवं वडोदरा मंडलों के अंतर्गत आने वाले सांसदों ने गुरुवार को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के साथ बैठक की. इस बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान अहमदाबाद एवं वडोदरा मंडलों की प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई. अहमदाबाद, भुज व साबरमती स्टेशनों पुनर्विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में सांसदों ने कई सुझाव दिए.

    महाप्रबंधक मिश्र ने बताया की यात्रियों के हित में सुविधाएं एवं सेवाएं बढ़ाने की योजनाएं तैयार करने में सभी जन प्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण फीडबैक का प्रमुख योगदान रहता है. प्रतिनिधिगणों की सलाह एवं परामर्श के आधार पर ही रेल प्रशासन यात्री-हितकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पाता है. उन्हाेंने बताया कि पश्चिम रेलवे अपने यात्रियों को हरसंभव बेहतर सेवाएं और सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में हमेशा अग्रणी रही है और रेलवे संरक्षा, सेवा और गति के ध्येय मंत्र पर अमल करते हुए अपने रेल तंत्र को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं.

    पश्चिम रेलवे अपने आधारभूत ढांचे के अपग्रेडेशन और विस्तार के द्वारा भविष्य में उत्तम सेवाओं के लिए मजबूत नींव रखना के प्रमुख ध्येय पर कायम है. महाप्रबंधक मिश्र ने सांसदों से उनके निर्देश एवं सुझाव आमंत्रित कर उन पर अति शीघ्र कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया.

    बैठक में सांसद भरत सिंह डाभी, हसमुखभाई पटेल, गेनीबेन ठाकोर, हरीभाई पटेल, दिनेशभाई मकवाना, चंदुभाई शिहोरा, शोभनाबेन बारैया, नरहरी अमीन, रमीलाबेन बारा, बाबुभाई देसाई, मयंकभाई नायक, डॉ. हेमांग जोशी, मितेश भाई पटेल, मनसुखभाई वसावा, जशुभाई राठवा, देवुसिंह चौहान, राजपालसिंह जादव, डॉ. जशवंतसिंह परमार एवं रामभाई मोकरिया शामिल हुए. वहीं बैठक में अहमदाबाद के मण्डल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, वडोदरा मण्डल के रेल प्रबंधक जितेंद्र सिंह समेत एनएचएसआरसीएल, आरएलडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

    General Manager WR providing every possible service and facility to passengers Western Railway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleMIZORAM : भैरबी-होरटोकी के बीच नवनिर्मित रेललाइन पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, सीआरएस ने दी मंजूरी
    Next Article Hockey Championship : साइ लखनऊ की टीम ने नार्दर्न रेलवे का दी मात, 7-0 से हराया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    TATANAGAR: विवादों में घिरे IOW उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    TATANAGAR: विवादों में घिरे IOW उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group