Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP : रनिंग कर्मचारियों को साइन इन करने के बाद हर हाल में मिलेगा 120 का माइलेज, बनी सहमति
    रेल यूनियन

    CKP : रनिंग कर्मचारियों को साइन इन करने के बाद हर हाल में मिलेगा 120 का माइलेज, बनी सहमति

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 23, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच का पीएनएम की बैठक,18 मुद्दों पर रेल प्रशासन सहमत 

    Chakardharpur : रेल मंडल में रनिंग कर्मचारियों को साइन इन करने के बाद अब हर हाल में 120 का माइलेज मिलेगा. यह सहमति रेलवे मेंस यूनियन की पीएनएम बैठक में बनी है. डीआरएम सभागार में शुक्रवार को आयोजित मंडल रनिंग ब्रांच की स्थायी वार्ता (पीएनएम) में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) चंद्रशेखर ने मेंस यूनियन के प्रस्ताव पर सहमति जतायी. अब से पहले बुकिंंग होल्ड (टिकई) होने पर यह माइलेज 10 से 20 तक ही हो पाता था लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव होगा. रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने बताया कि प्रस्तावित 18 मुद्दों पर सहमति बनी है. इससे 1100 रनिंग कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा.

    रेल प्रबंधन के साथ वार्ता में यूनियन ने रनिंग रूम में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से लेकर रनिंग रुम व क्रू लॉबी में लॉकर की सुविधा करने की मांग रखी. इस पर रेल प्रशासन की ओर से सहमति जतायी गयी. अब रनिंग स्टाफ लॉकर में अपना पर्स, मोबाइल व अन्य मूल्यवान सामान सुरक्षित रख सकेंगे. पीएनएम में रनिंग स्टाफ का रिक्त पदों को भरने, महिला लोको पायलट व महिला ट्रेन मैनेजरों के लिए अलग से टॉयलेट व विश्राम कक्ष की व्यवस्था करने के अलावा मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को बैठने के लिए नया चेयर व टेबल देने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है.

    रेल प्रशासन की ओर से यूनियन को बताया गया कि इंजन में टूल बॉक्स लगाने का काम में तेजी लायी जायेगी. टॉर्च की बैटरी सेल भत्ता की नयी दर लागू होगी. स्पाउस ग्राउंड के ट्रांसफर को भी गंभीरता से देखा जायेगा. इसके अलावा फर्स्ट एड बॉक्स का आकार छोटा करने, फंड उपलब्ध होने पर रेलकर्मियों को प्रतिमाह ओटी का भुगतान करने, रनिंग स्टाफ को थलमस, पानी की बोतल व डस्टर मुहैया करने पर भी सहमति बनी है.

    बैठक में बताया कि एलपी, एएलपी व ट्रेन मैनेजर को दो दिन पहले लीव स्वीकृति देने, पूरे रेल मंडल में अवैध बीपीसी के तहत ट्रेन संचालन बंद करने, रनिंग स्टाफ के कार्य अवधि में कटौती को बंद करने, ब्रांच लाइन से मेन लाइन स्थानांतरण यथाशीघ्र करने की मांग की गयी है.

    ckp div PNM MEETING running branch South East Railway Men's Union SOUTH EASTER RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleECR : ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम लांच, स्टेशन के स्क्रीन पर मिलेगी ट्रेनों की जानकारी
    Next Article KHARAGPUR : कार्यस्थल पर महिलाओं को मिले सुरक्षा, नारे के साथ महिलाओं ने निकाला न्याय मार्च
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    रेल यूनियन

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026
    रेल यूनियन

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group