Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

KHARAGPUR : कार्यस्थल पर महिलाओं को मिले सुरक्षा, नारे के साथ महिलाओं ने निकाला न्याय मार्च

  • दक्षिण पूर्वी रेलवे मेंस यूनियन की महिला शाखा ने डीआरएम कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन 

KHARAGPUR.  कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग करते हुए खड़गपुर में महिलाओं ने न्याय मार्च निकाला. महिलाएं लगातार नारे लगाते हुए न्याय की मांग कर रही थी. कोलकाता की घटना का विरोध प्रदर्शन करते हुए दक्षिण पूर्वी रेलवे मेंस यूनियन की महिला शाखा ने विरोध प्रदर्शन डीआरएम कार्यालय के समक्ष किया और कार्य स्थल पर सुरक्षा की मांग बुलंद की.

सचिव बबीता मलिक व कैशियर अंबिका दास, प्रेसिडेंट शैलेंद्र राज की अगुवाई में महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर आक्रोश जताया और कार्य स्थल पर सुरक्षा की विफलता के रूप में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को उदाहरण बताकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. महिलाओं का कहना था कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा नहीं होने से वह बेहतर कर्तव्य दायित्व का निस्पादन नहीं कर सकेंगी.

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने नो सेफ्टी-नो ड्यूटी का बैनर हाथ में ले रखा था. वह गीत के माध्यम से अपना आक्रोश जता रही थी. इस दौरान मोमबत्ती जलाकर कर भी प्रदर्शन किया गया और सरकार व व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताते हुए न्याय की मांग बुलंद की गयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...