Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

नंदीग्राम एक्सप्रेस के शौचालय में आत्महत्या, पूर्व नगरसेवक की पत्नी समेत पांच पर एफआईआर

MUMBAI. दादर रेलवे स्टेशन पर नंदीग्राम एक्सप्रेस के शौचालय में 35 वर्षीय यात्री की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. इनमें घाटकोपर के एक पूर्व नगरसेवक की पत्नी शामिल हैं. इस मामले की गहन छानबीन दादर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है.

दादर पुलिस ने 9 अगस्त को नंदीग्राम एक्सप्रेस के शौचालय से एक युवक का शव बरामद किया था. छानबीन के बाद पता चला कि मृत युवक का नाम बाबासाहेब साबले है और वह घाटकोपर का रहने वाला था. इस मामले में पुलिस ने मृत साबले की पत्नी सुनीता से पूछताछ की तो पता चला कि एक महिला से यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाए जाने के बाद वह मानसिक तनाव में था. पत्नी का कहना है कि इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए साबले हिंगोली चला गया था. वहां से लौटते समय उसे गिरफ्तारी का डर सता रहा था, इसीलिए उसने नंदीग्राम एक्सप्रेस के शौचालय में अपने मफलर की मदद से आत्महत्या की होगी.

इस मामले में सोमवार रात को सुनीता की शिकायत पर दादर पुलिस ने रासिला चौहान, उनके पति महेंद्र चौहान, संतोष चौहान और अंतेश चौहान और किरण लांडगे के खिलाफ आत्महत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता में उकसाने की धारा 108, 351 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. अभी तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...