Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

राहुल गांधी ने रेलमंत्री को फिर घेरा, कहा – जब पूरे देश में टॉयलेट लगा रहे तो ट्रेन के इंजन में क्यों नहीं लगाते

  • नेता विपक्ष और रेलमंत्री के बीच एक्स पर तकरार, बोले रेलमंत्री वैष्णव – कांग्रेस काल से आज बेहतर स्थिति में रेलवे 

NEW DELHI. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से एक बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लोको पायलटों की समस्याओं की याद दिलाते हुए जुबानी घेराबंदी की है. संसद भवन परिसर में लोको पायलटों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद राहुल ने उनकी समस्याएं सुनी और यह दोहराया कि जनता की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए वह उनकी समस्याओं का हल जरूर करायेंगे.

क्लिक कर देखें वीडियो 

लोको पायलटों की मुलाकात उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी करवाई. इसके बाद उन्होंने इस मुलाकात का एक वीडियो भी ‘एक्स’ जारी किया.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘आज, संसद भवन में लोको पायलटों से फिर मुलाकात की, जहां उन्होंने पर्याप्त आराम और केबिन में बुनियादी सुविधाओं की अपनी मांगों को दोहराया. प्रतिदिन रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है और बिलकुल जायज़ अनुरोध है. लोको पायलटों की रेल मंत्री जी से मुलाकात करवाई, जिन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी चिंताओं पर गौर करने का वादा किया. देशवासियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इन समस्याओं के हल पर अमल सुनिश्चित करूंगा.’,

हम मेहनत करने वाले लोग हैं : अश्विनी वैष्णव 

राहुल गांधी के वीडियो पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी प्रतिक्रया सामने आई है. राहुल गांधी के पोस्ट पर कोट करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा, ‘कांग्रेस के काल से आज हम भारतीय रेलवे को एक बेहतर स्थिति में लाने में कामयाब हुए है. “लोको पायलट” के लिए सुविधाओं में 2014 के बाद निरंतर सुधार हुआ है और आगे भविष्य में भी उन्हें और ज्यादा सुविधाएं देने के लिए हम तत्पर हैं. याद रहे, हम मेहनत करने वाले लोग है.’ उन्होंने कुछ आंकड़े भी इस पोस्ट के साथ संलग्न किए. 

इसमें बताया गया है कि 2004-14 तक लोको पायलट के लिए एसी वाले रेस्टिंग रूम्स की संख्या शून्य थी जो अब 558 हो चुकी है. उन्होंने बताया कि पहले एसी केबिन वाले इंजन की संख्या और वाशरुम वाले लोको कैब्स की संख्या शून्य थी, 2014 से लेकर 2024 तक इनकी संख्या क्रमश: 7075 और 815 हो गई है. उन्होंने कहा कि रनिंग रूम्स में लोको पायलट के लिए फुट मसाज की भी व्यवस्था है, जिसकी कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की थी.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...