Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेल यात्री ध्यान दें : आद्रा मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मार्ग बदलकर चलेंगी धनबाद-रांची-नयी दिल्ली की ट्रेनें
    रेल यात्री

    रेल यात्री ध्यान दें : आद्रा मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मार्ग बदलकर चलेंगी धनबाद-रांची-नयी दिल्ली की ट्रेनें

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 7, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    DHNABAD. दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण सात जुलाई को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन/ आंशिक प्रारंभ एवं पुनर्निर्धारण किया गया है. इसकी सूचना रेलवे की ओर से जारी कर दी गयी है.

    ये ट्रेन रहेंगी रद्द : सात जुलाई को 13503 व 13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू एक्सप्रेस और 18019 व 18020 झारग्राम- धनबाद- झारग्राम मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

    परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेन : कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. सात जुलाई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस चंद्रपुरा- बरकाकाना- मुरी होकर, छह जुलाई को आनंद विहार से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12818 आनंद विहार टर्मिनल- हटिया एक्सप्रेस टोरी- लोहरदगा- रांची होकर, सात जुलाई को धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 02831 धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल चंद्रपुरा- बरकाकाना- मुरी होकर, छह जुलाई को पुरी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12802 पुरी- नयी दिल्ली एक्सप्रेस पुरुलिया- अनारा- भोजूडीह- गोमो होकर और ट्रेन संख्या 12801 नयी दिल्ली- पुरी एक्सप्रेस गोमो- भोजूडीह- अनारा- पुरुलिया होकर चलेगी.

    इन ट्रेनों का आंशिक समापन : सात जुलाई को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18013 हावड़ा- बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर किया जायेगा. सात को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18014 बोकारो स्टील सिटी- हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जायेगा. सात को दुमका से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13319 दुमका- रांची एक्सप्रेस का आंशिक समापन धनबाद स्टेशन पर किया जायेगा. सात जुलाई को ही खुलने वाली ट्रेन संख्या 13320 रांची- दुमका एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ धनबाद स्टेशन से किया जायेगा.

    पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें : सात जुलाई को हटिया से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12817 हटिया- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हटिया से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. 7 को पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट- हटिया एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. 7 को आरा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18639 आरा- रांची एक्सप्रेस आरा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. 7 को रक्सौल से खुलने वाली ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस रक्सौल से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी.

    Dhanbad-Ranchi-New Delhi trains will be diverted Due to traffic block in Adra division
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर : नक्सली बंद को लेकर अलर्ट, मेल-एक्सप्रेस के आगे चलेंगे पायलट इंजन
    Next Article JASIDIH : आरपीएफ ने तीन युवकों को दबोचा, चोरी के 11 मोबाइल, रुपये व जेवर बरामद
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group