Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

यात्री ध्यान दें ….आंदुल में एनआई वर्क के कारण आज पांशकुड़ा से चलेगी हल्दिया लोकल

KHARAGPUR. यात्रियों के अनुरोध पर हावड़ा – हल्दिया लोकल शनिवार को हावड़ा के बजाय पांशकुड़ा से चलेगी . वापसी में भी यह ट्रेन हल्दिया से पांशकुड़ा के बीच आवागमन करेगी . आंदुल में जारी एनआई वर्क के चलते पहले इस ट्रेन को रद्द घोषित किया गया था . बता दें कि पांशकुड़ा हल्दिया दीघा दक्षिण पूर्व रेलवे यात्री कल्याण संघ, जोनल रेलवे उपयोगकर्ताओं के 108 यात्रियों के अनुरोध पर तथा पार्वतीपुर तमलुक की ओर से तमलुक के एक यात्री अरूप प्रमाणिक और रेलवे परामर्शदात्री समिति की सदस्य मौसमी दास की पहल पर इस बाबत रेलवे से अनुरोध किया गया था . जिसके मुताबिक 6 जुलाई 2024 को हावड़ा के बजाय पांशकुड़ा से 38051 विशेष ट्रेन के रूप में सुबह 7:50 बजे पांशकुड़ा से हल्दिया रवाना होगी तथा हल्दिया से 38054 हल्दिया पांशकुड़ा लोकल भी सुबह9:40 बजे हल्दिया से प्रस्थान कर पुन: पांशकुड़ा के लिए प्रस्थान करेगी .

हालांकि पहले इस लोकल को 6 जुलाई 2024 को आंदुल स्टेशन पर एनआई कार्य के लिए रद्द कर दिया गया था। यात्री संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त लिखित कारणों से यह मूल रूप से उस दिन एक विशेष ट्रेन के रूप में चल रही है.  दूसरे दिन लोकल ट्रेनें अन्य दिनों की तरह सामान्य रूप से चलेंगी. बता दें कि आंदुल स्टेशन पर जारी एन आई कार्य के चलते पिछले कई दिनों से अनेक ट्रेनें रद्द हैं जबकि कई परिवर्तित मार्ग से चल रही है . हावड़ा हल्दिया लोकल भी पहले रद्द ट्रेनों की सूची में शामिल थी. लेकिन यात्रियों के अनुरोध पर इसे विशेष विशेष ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला लिया गया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...