Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

जब पुल पर खड़ी हो गयी ट्रेन, लोको पायलट ने जान की बाजी लगाकर प्रेशर लिकेज ठीक किया, फिर बढ़ायी ट्रेन

  • बिहार के समस्तीपुर में वाल्मीकिनगर-पनियहवा रेलखंड की घटना, हर कोई कर रहा तारीफ
  • रेलवे ने अपने जांबाज कर्मी को अब पुरस्कार देने की घोषणा की है

PATNA. बिहार के समस्तीपुर में वाल्मीकिनगर-पनियहवा रेलखंड पर रेलवे के एक लोको पायलट ने जाबाजी की वो मिशाल पेश की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. अपने काम के प्रति जुनून में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने जान की बाजी लगा दी और ट्रेन की तकनीकी समस्या को दूर कर गाड़ी आगे बढ़ायी.  इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई लोको पायलट की तारीफ कर रहा है. अब रेलवे ने भी अपने जांबाज कर्मी को पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है.

एयर प्रेशर लीकेज होने से खड़ी हो गयी थी ट्रेन

20 जून को नरकटियागंज क्रू के अजय कुमार यादव, लोपा और रंजीत कुमार, सलोपा गाड़ी 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर ट्रेन लेकर जा रहे थे. इसी दौरान वाल्मीकिनगर एवं पनियाहवा के बीच पुल 382 पर अचानक लोको के अनलोडर वाल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा. इस कारण ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गयी.

लटककर और रेंगकर पहुंचे लोको पायलट

अचानक आयी इस तकनीकी समस्या ने ट्रेन में सवार रेलवे कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी. दरअसल, उसे ठीक करने लिए पहुंचने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं था, जिसके बाद ट्रेन में सवार रेलकर्मियों ने खुद ही इस समस्या का हल निकालना शुरू किया. उन्होंने अपनी जान की भी फिक्र नहीं की और पुल पर लटकते व रेंगते हुए उक्त जगह पर पहुंच कर उसे ठीक किया. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने रेल कार्य के प्रति उनके साहसिक कार्य को देखते हुए 10 हजार रुपये सामूहिक पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...