Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

युवती की हत्या कर शव को बैग में भरकर ट्रेन में छोड़ा, आधा शव गायब

Dead body of a girl found in a train. युवती की हत्या कर उसका शव दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग ट्रेन की बोगी में रखने का मामला सामने आया है. इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में बैग में भरा युवती का आधा शव पुलिस ने बरामद किया है. शव तीन हिस्सों में है. कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले हैं.

रेल पुलिस के अनुसार शनिवार रात 12 बजे ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मी ने इंजन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में बर्थ के नीचे बैग रखा पाया. यह अनुमान से कि किसी का बैग छूट गया उसने उसे निकाला और खोलकर देखा.

भीतर युवती का धड़ था. उसके हाथ नहीं थे. सफाईकर्मी ने सूचना रेल पुलिस को दी. पुलिस के आने पर बैग को खोला तो कमर के नीचे का हिस्सा और कटे हुए हाथ भी अलग से  मिले.

रविवार सुबह शव का शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. जिस ट्रेन में शव मिला हैवह रात 8 बजे महू से चलती है और सुबह 8 बजे नागदा पहुंचती है. इससे पहले यह यार्ड में आती है. पुलिस का अनुमान है कि शव को महू से अथवा बीच के किसी स्टेशन से चढ़ाया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच से हकीकत का पता लगाने में जुटी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...