GAYA. राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर शनिवार की तड़के 3.30 बजे लोको पायलट पंकज कुमार सिंह की मौत हो गयी. घटना गुरपा और गझंडी रेलवे के स्टेशन के बीच तब घटी जब वह इंजन को गझंडी के बफर में खड़ा कर ट्रैक पार कर रहे थे. उसी दौरान बगल की ट्रैक से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में की गयी है. शनिवार की सुबह इंजन को गझंडी के लोगो बफर में खड़ा करने के बाद वह वापस लौट रहे थे. तभी नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह पता पुलिस लगा रही है कि आखिर घटना कैसे हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोको पायलट के परिजनों में कोहराम मच गया है.
- Northern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा - August 22, 2026
- रांची रेल मंडल के हटिया में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’, 55 स्टेशनाें का रहेगा लाइव कंट्रोल - August 22, 2026
- 20 साल का ‘इंतजार’ खत्म, पर क्या दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन का बिखराव रोक पाएंगे शिवगोपाल! - August 22, 2026

















































































