AGAR. गोरखपुर से आगरा तक रेलवे स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. एनईआर से तैयार प्रस्ताव को महाप्रबंधक से हरी झंडी मिल चुकी है. प्रस्ताव पर आगामी 10 से 12 अप्रैल तक जयपुर मेंहोनेवाली आईआरटीटीसी (इंडियन रेलवेटाइम टेबल कमेटी) की बैठक मेंसमय सारिणी को लेकर मंथन होगा.
यह माना जा रहा है कि ट्रेन की टाइमिंग को लेकर मार्ग में आने वाले स्टेशनों को लेकर डिवीजन और जोन मंथन करेंगे. सहमति बनने पर जुलाई में जारी होने वाली समय सारिणी में इसे शामिल किया जा सकता है. मीडिया में आयी रिपाेर्ट और गोरखपुर मुख्यालय के परिचालन विभाग के अधिकारियों की माने तो आगरा फोर्ट वंदेभारत स्लीपर सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह 10 घंटे मेंआगरा पहुंचेगी.
गोरखपुर से ट्रेन को शाम सात बजे चलाने का प्रस्ताव है जो अगले दिन सुबह 5 बजे आगरा पहुंचेगी. अभी इस मार्ग पर अवध एक्सप्रेस को आगरा पहुंचने में 13 घंटे का लगता है. यह बताया जाता है कि स्लीपर वंदेभारत वंदे की बनवाट और ऊंचाई के कारण इसमें ऊपर बर्थवाले यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. ऊपर के बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी की डिजायन भी अलग है. वंदे भारत ट्रेनों में टक्कररोधी प्रणाली कवच लगी होगी.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026



















































































