Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SHAHDOL : महिला लोको पायलट ने आत्महत्या करने से पहले लिखा था सुसाइड नोट, – मैं मरना नहीं चाहती…
    रेलहंट स्पेशल

    SHAHDOL : महिला लोको पायलट ने आत्महत्या करने से पहले लिखा था सुसाइड नोट, – मैं मरना नहीं चाहती…

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 1, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरती ने रात ढाई बजे ‘ पुरुष लोको पायलट से की थी बात’ फिर लगा ली फांसी : परिजनों का आरोप 
    • रतलाम में पदस्थापित एएसएम आशाराम मीना पर लगाये आरोप, पुलिस कर रही कारणों की जांच 

    Female Loco Pilot Suicide Case. शहडोल की सहायक महिला लोको पायलट आरती सनोरिया की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने नया खुलासा किया है. आरोप है कि उसने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि विभाग के ही एक कर्मचारी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी की है. मृतक आरती की बहन राखी ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.

    राखी ने मीडिया के सामने एएसएम आशाराम मीना पर आरोप लगाया कि उसने इतना परेशान किया कि बहन आरती आत्महत्या के लिए मजबूर हो गयी. राखी के अनुसार बहन की आत्महत्या करने वाली रात रात ढाई बजे आशाराम का फोन आरती के पास आया था. इसके बाद ही उसने फांसी लगायी. परिजनों का कहना है कि आरती हंसमुख लड़की थी और वह ऐसा नहीं कर सकती है.

    यह भी पढ़ें : SHAHDOL : महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटका मिला शव

    मूल रूप से झांसी की रहने वाली सहायक लोको पायलट आरती सनोरिया ने शहडोल में किराये के मकान में बीते शुक्रवार की रात फांसी लगा ली थी. इसके बाद पिता प्रेमनारायण सनोरिया व बड़ी बहन राखी सनोरिया और भाई सोनू पांचाल के आने के बाद रविवार 31 मार्च को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए झांसी ले गये.

    उधर, आरती के कमरे से मिले सुसाइड नोट ने आत्महत्या की पूरी कहानी में नया मोड़ ला दिया है. डस्टबिन से कई टुकड़ों में सुसाइड नोट पुलिस को मिला. टुकड़ों को जोड़ा कर देखा गया तो, उसमें लिखा मिला कि मैं मरना तो नहीं चाहती, लेकिन मर रही हूं. परिजनों का आरोप है कि सहायक स्टेशन मास्टर ने आरती से अविवाहित बताकर दोस्ती की. वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. रतलाम में पदस्थापित लोको पायलट की पत्नी ने भी उसे धमकाया था.

    परिजनों के अनुसार स्टेशन मास्टर ने आरती से पैसे भी लिए थे, यहां 2.50 लाख की रसीद मिली है. जिसमें बाइक खरीदा है, इसके साथ ही कुछ चेक से भी पैसे लिए हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन ड्यूटी से आने के बाद आरती ने रात करीब साढ़े नौ बजे उनसे बात की थी. इसके बाद यह खबर आयी.

    पुलिस अब महिला लोको पायलट आरती के आत्महत्या के मामले में सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच कर रही है. पुलिस मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकालकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरती की दोस्त एएलपी से कितनी बात और कब-कब बात हुई. आत्महत्या से पहले अंतिम बार उसने किसे कॉल किया था ?

    Female Loco Pilot Suicide Case RAILWAY NEWS SHAHDOL SUCITE CASE रेलवे न्‍यूज रेलवे समाचार शहडोल में लोको पायलट की आत्महत्या
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRail Wheel Factory : रेलवे ने इस्पात मंत्रालय से 1725 करोड़ में खरीदा स्वामित्व, लिया हैंडओवर
    Next Article SER : 211.59 मिलियन टन की लोडिंग कर बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group