Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » TATANAGAR : स्टेशन पर फायरिंग, हत्या, अपहरण, आत्महत्या की घटनाएं, … ‘साहब’ को चाहिए ‘एक्सटेंशन’ !
न्यूज हंट

TATANAGAR : स्टेशन पर फायरिंग, हत्या, अपहरण, आत्महत्या की घटनाएं, … ‘साहब’ को चाहिए ‘एक्सटेंशन’ !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 26, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आरपीएफ के मौन से स्टेशन परिसर बन गया टेंपो स्टैंड, इन-आउट गेट रहता हर दिन जाम 
  • प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा का हाल बेहाल, जांच के नाम पर सिर्फ मशीनें कर रही खानापूर्ति  
  • अवैध कमाई का जरिया बन गयी है कि आरपीएफ पोस्ट के सामने लग रही 80 से अधिक दुकानें   

आरपीएफ में इंस्पेक्टरों को (TMM) ट्रांसफर माड्यूल से बाहर किये जाने की अधिसूचना जारी हाे चुकी है. दक्षिण पूर्व रेलवे में अगले 10 दिनों में इंस्पेक्टरों के तबादलों की सूची जारी होने की संभावना के बीच मनपसंद पोस्टिंग के लिए इंस्पेक्टरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है. चूंकि अब तबादलों का अधिकार जोनल आईजी के पास है तो उनकी पसंद कई मायनों में अहम हाे गयी है. ऐसे में तबादलों का टर्म पूरा करने वाले हर इंस्पेक्टर की दौड़ कोलकाता की ओर है. इस दौड़ में जोन के सबसे सेंसेटिव पोस्ट में शामिल टाटानगर, बोकारो, राउरकेला आदि ही हॉट बने हुए है. हालांकि इस दौड़ में टाटानगर के तत्कालीन प्रभारी संजय कुमार तिवारी भी शामिल हैं. हालांकि उनकी दौड़ बेहतर पोस्ट पर तबादला पाने से अधिक एक्सटेंशन के लिए है.

यह भी जाने : टाटानगर स्टेशन की पार्किंग में रात अंधेरे में हुआ खूनी खेल, एक की गई जान, मूकदर्शक बने रहा आरपीएफ

आरपीएफ के सूत्रों की माने तो संजय कुमार तिवारी ने पुत्र की शिक्षा को आधार बनाकर टाटानगर में पाेस्टिंग में एक साल का विस्तार मांगा है. यहां यह बताना जरूरी है कि टाटानगर जोन (SOUTH EASTERN RAILWAY) का सबसे अहम स्टेशन है जहां यात्रियों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था अधिक मायने रखती है. अगर बीते दो साल के बीच की घटनाओं की चर्चा करें तो टाटानगर में विधि-व्यवस्था के रूप में स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षा पूरी तरह धवस्त नजर आयी. स्टेशन पर दो बार फायरिंग की घटना हुई, एक यात्री की हत्या हो गयी, रेलकर्मी की आत्हत्या, मारपीट की कई घटनाओं से लेकर स्टेशन प्लेटफॉर्म से बच्ची के अपहरण ने आरपीएफ को बार-बार सवालों में खड़ा किया…शर्मिंदा किया है. बच्ची के अपहरण के बाद संजय कुमार तिवारी को अटैच भी किया गया था.

इन घटनाओं में आरपीएफ की मुस्तैदी कही नजर नहीं आयी. इसके लिए जिम्मेदारी तो आरपीएफ के कमांडेंट और आईजी को तय करना है लेकिन यात्रियों और पत्रकारों की नजरिये से देखा जाये तो बीते 20 सालों में ऐसी खराब व लाचार व्यवस्था टाटानगर स्टेशन पर कभी नजर नहीं आयी. इसे व्यवस्था का भ्रष्टाचार कहा जाये या भ्रष्टाचार में डूबी व्यवस्था यह समझना मुश्किल है. स्टेशन परिसर के भीतर टेंपो आकर खड़े कर दिये जाते हैं, टेंपो चालक बेखौफ सवारी लेने के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं, स्टेशन के इन और आउट गेट के दोनों ओर ठेला-खोमचें वालों का कब्जा है, ट्रेनों मे बेखौफ वेंडर फेरी करते हैं, आरपीएफ पोस्ट के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर इन गेट से लेकर आउट गेट तक 80 से अधिक दुकाने स्थायी रूप से बसा दी गयी हो. कौन है जिम्मेदार ?

यह भी जानें : टाटानगर : सुनील पिल्लई आत्मदाह मामले से टाटानगर आरपीएफ ने झाड़ा पल्ला, प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई

हम यार्ड में लगातार हो रही चोरियों, मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने वाले लोगों, रेलवे क्षेत्र में खुल गये अवैध टालों की बात नहीं कर रहे. अब तक बात सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा की हो रही है. यहां स्टेशन के प्रथम व सेकेंड इंट्री में नाम के लिए मशीनें तो लगा दी गयी है लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही. हां, राजस्व उगाही में टाटानगर स्टेशन हमेशा से अग्रणी रहा है. यह अलग बात है कि यह राजस्व रेलवे को नहीं जाता. संजय कुमार तिवारी की पैरवी का लोहा आरपीएफ के लोग भी मानते रहे हैं और चर्चा है कि जोनल आईजी से बात करने के बाद साहब अब डीजी/आरपीएफ के पास गये है ताकि एक्सटेंशन को फाइनल किया जा सके.

यह भी पढ़ें : ROURKELA : आरपीएफ आईजी के आदेश को चुनौती दे रहे ‘गांधी’! अवैध वैंडरों की खड़ी कर दी ‘फौज’

यह परिस्थितियां हो या पहुंच का प्रभाव लेकिन महकमे में चर्चा रही है कि संजय कुमार तिवारी हमेशा से सेंसेटिव पोस्ट पर ही रहे हैं. उन्होंने कभी नन सेंसेटिव पोस्ट का मुंह तक नहीं देखा. खड़गपुर का मार्सलिंग यार्ड हो या चक्रधरपुर सीआईबी या मनोहरपुर पोस्ट से होते हुए टाटा पहुंचना, यह सामान्य बात नहीं है. आरपीएफ में ही इस बात की चर्चा कि संभव है एक  बार फिर संजय कुमार तिवारी को एक साल का एक्सटेंशन मिल भी जाये लेकिन यह न तो आरपीएफ पोस्ट के हित में होगा न ही बल के. फिलहाल डीओ जारी होने से पहले सभी इंस्पेक्टरों की दौड़ आईजी कार्यालय तक जारी है.

हमारा प्रयास सच को सामने लाना मात्र हैं. सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत हैं ताकि हर पक्ष की बात सामने आ सके और हमारे सजग पाठक हर पक्ष की स्थिति से वाकिफ हो सके और किसी को यह न लगे कि उसकी बात या उसका पक्ष सुना नहीं जा रहा है. अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – railnewshunt@gmail.com अथवा वाट्सएप नंबर +91 9905460502 पर भेजें.

Spread the love
RPF TATANAGAR SOUTH EASTERN RAILWAY TATNAGAR POST INCHARGE TRANSFER OF RPF INSPECTORS
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group