Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » GAYA : सिग्नल रेड कर मालगाड़ी लूटने का प्रयास, RPF जवानों पर किया हमला
    रेलहंट स्पेशल

    GAYA : सिग्नल रेड कर मालगाड़ी लूटने का प्रयास, RPF जवानों पर किया हमला

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 8, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    GAYA. मालगाड़ी से सामान उतारने वाले गिरोह के अपराधियों ने बुधवार 6 मार्च 2024 की शाम आरपीएफ जवानों पर पथराव किया. इसमें मालगोदाम का एक गार्ड घायल हो गया है. हालांकि अपराधी आरपीएफ की गिरफ्त से एक साथी को छुड़ाकर भागने में भी सफल रहे. यहां स्थानीय अपराधियों को गिरोह अक्सर रेलवे सिग्नल के साथ छेड़छाड़ कर मालगाड़ियों को रोक देता है और उस पर से अनाज व दूसरे सामान की चोरी की जाती है.

    गया-कोडरमा सेक्शन के शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास से मालगाड़ी को रोकने के लिए बुधवार की शाम गिरोह के लोग जुटे थे. उनकी योजना सिग्नल काटकर मालगाड़ी रोकने की थी. इस बीच पहुंचे आरपीएफ की टीम ने गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा. हालांकि इसके बाद अपराधियों ने अपहरण की अफवाह फैलकर लोगों को जमा किया और आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी कराकर पकड़े गये आरोपी लेकर भाग निकले.

    आरपीएफ ने पूरे मामले में मुफस्सिल थाना में एक दर्जन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है. यह  मामला गुरुवार को दर्ज कराया गया. आरपीएफ के जवानों ने भागे युवक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अजीत कुमार के रूप में की है. बताया जाता है कि अपराधियों की सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम यहां पहुंची थी. एक आरोपी को उन्होंने पकड़ा था और उसे मानपुर रेलवे पोस्ट पर ले जा रहे थे तभी उन पर हमला कर दिया गया.

    आरपीएफ अधिकारियों और जवानों पर पत्थरबाजी के बाद मालगोदाम का गार्ड अजय कुमार जख्मी हो गया. आरपीएफ के अधिकारी और जवानों को कमरे में छुपकर जान बचानी पड़ी. पुलिस ने आकर उन्हें बाहर निकाला. शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के आउटर सिग्नल के पास गया-धनबाद सेक्शन में सिग्नल लाल कर हमेशा मालगाड़ी से सामानों की चोरी की जाती है.

    GAYA RAILWAY NEWS GAYA: Attempt to rob goods train by raiding signal GOODS TRAIN LOOT RPF soldiers attacked आरपीएफ जवानों पर हमला गया रेलवे समाचार गुड ट्रेन लूटपाट
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleChennai Rail Coach Factory : तैयार है ऐसी ट्रेन कोच, जिसमें मिलेगी फाइव स्टार होटल की सुविधा
    Next Article International Women’s Day : नारी शक्ति का उदाहरण पेश करता है यह स्टेशन, आप भी जाने …
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group