- इंजीनियरिंग में गेटमैन था पवन कुमार राउत, सीनियर डीओएम के घर में कर रहा था ड्यूटी
DHANBAD. दो दिनों से लापता रेलवे गेटमैन पवन कुमार राउत का शव रेलमंडल के सीनियर डीओएम के घर से बरामद किया गया है. पवन कुमार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र तेतुलतल्ला का निवासी था. रविवार रात वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक अंजय तिवारी के घर के पंप हाउस में उसका शव फंदे से लटकता मिला. बताया जाता है कि पवन उनके घर में काम भी कर रहा था.
पवन दो दिनों से लापता था. पवन कुमार के घर वालों ने बैंक मोड़ थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन निकालकर सीनियर डीओएम अजय तिवारी के सरकारी बंगले तक पहुंची और शव बरामद किया.
रेल अधिकारी के अनुसार उन्हें नहीं पता कि पंप हाउस में पवन का शव कैसे मिला. पवन तेतुलमारी में गेटमेन के पद पर कार्यरत था. लेकिन वह ड्यूटी अधिकारी के घर में कर रहा था. बताया जा रहा है कि पवन के घर में परेशानी चल रही थी. उसे लेकर उसने आत्महत्या की है. हालांकि रेलवे अधिकारी के घर में ड्यूटी छोड़कर काम करने और वहां उसका शव मिलने को लेकर डिवीजन में चर्चाओं का बाजार गर्म है. सवाल यह उठाया जा रहा है कि एक गेटमैन सीनियर डीओएम के घर में क्या कर रहा था?
- ECR : समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई छापा, ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में एपीओ को उठाया, क्लर्क से पूछताछ - July 24, 2026
- WCRMS यूनियन कार्यालय में कथित मटन-शराब पार्टी पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित - July 23, 2026
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 31 जुलाई से कन्फर्म टिकट पर ले जाने वाले सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग - July 23, 2026

















































































